*2025 के दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन में होने वाली वर्षा का दीर्घावधि पूर्वानुमान*
Long Range Forecast For the Southwest Monsoon Seasonal Rainfall during 2025
🎯 त्रिलोक न्यूज चैनल
क) पूरे देश में 2025 के दक्षिण-पश्चिम मानसून (जून से सितंबर) की ऋतुनिष्ठ वर्षा सामान्य से अधिक (>104% (दीर्घ अवधि औसत (एलपीए/LPA)) होने की सबसे अधिक संभावना है। मात्रात्मक रूप से, पूरे देश में ऋतुनिष्ठ वर्षा LPA का 105% होने की संभावना है, जिसमें मॉडल त्रुटि ± 5% है। 1971-2020 की अवधि के लिए पूरे देश में ऋतुनिष्ठ वर्षा का एलपीए/LPA 87 सेमी है।
ख) वर्तमान में, भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में तटस्थ ईएनएसओ/ENSO स्थितियाँ व्याप्त हैं। हालाँकि वायुमंडलीय परिसंचरण विशेषताएँ ला नीना स्थितियों के समान हैं। नवीनतम एमएमसीएफएस/MMCFS के साथ-साथ अन्य जलवायु मॉडल पूर्वानुमान संकेत देते हैं कि मानसून ऋतु के दौरान तटस्थ ENSO स्थिति जारी रहने की संभावना है।
ग) वर्तमान में, हिंद महासागर पर तटस्थ हिंद महासागर द्विध्रुव (आईओडी / IOD) स्थितियाँ मौजूद हैं और नवीनतम जलवायु मॉडल पूर्वानुमान संकेत देते हैं कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ऋतु के दौरान तटस्थ IOD स्थितियाँ जारी रहने की संभावना है।
घ) पिछले तीन महीनों (जनवरी से मार्च 2025) के दौरान उत्तरी गोलार्ध और यूरेशिया में बर्फ की चादर सामान्य से नीचे थी। उत्तरी गोलार्ध के साथ-साथ यूरेशिया में सर्दियों और वसंत में बर्फ की चादर के विस्तार का तत्पश्चात होने वाले भारतीय ग्रीष्मकालीन मानसून वर्षा के साथ एक सामान्य विपरीत संबंध है।
आईएमडी मई 2025 के अंतिम सप्ताह में मानसून ऋतु की बारिश के लिए अद्यतन पूर्वानुमान जारी करेगा।
2025 के दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन (जून-सितंबर) के दौरान भारत में ऋतुनिष्ठ वर्षा के लिए टर्साइल श्रेणियों (सामान्य से नीचे, सामान्य और सामान्य से अधिक) का संभाव्यता पूर्वानुमान। यह आंकड़ा सबसे संभावित श्रेणियों के साथ-साथ उनकी संभावनाओं को भी दर्शाता है। सफेद छायांकित क्षेत्र सभी टर्साइल श्रेणियों के लिए समान संभावनाओं के साथ मॉडल से कोई संकेत नहीं दर्शाता हैं। (टर्साइल श्रेणियों की जलवायु संबंधी संभावनाएँ समान हैं, प्रत्येक की 33.33% है)।










