ताज़ा ख़बरें

बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर होगा समरसता महाकुंभ का आयोजन,

खास खबर

बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर होगा समरसता महाकुंभ का आयोजन,

आयोजन में मातृ शक्ति द्वारा भजन, अतिथियों का उद्बोधन, भारत माता की आरती एवं समरसता भोज शामिल है,

खंडवा।। बाबा साहब अंबेडकर की जन्म जयंती पर पहली बार खंडवा में समरसता महाकुंभ का आयोजन 14 अप्रैल सोमवार को प्रातः 10:30 बजे टपाल चाल स्थित हनुमान मंदिर के सामने आयोजित किया गया है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी जिन्हें बाबा साहब के नाम से भी जाना जाता है भारतीय इतिहास में एक महान समाज सुधारक,राजनीतिज्ञ, दलित परिवार में पैदा हुए बाबा साहब ने अपने जीवन में जातिगत भेदभाव का सामना किया, उन्होंने दलितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और जातिगत भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई।दलितों के मसीहा के रूप में उन्हें जाना जाता है आज उनके संविधान का पालन पूरा देश कर रहा है। मां शारदा सेवा समिति द्वारा बाबा साहब की जन्म जयंती पर खंडवा में समरसता महाकुंभ आयोजन किया गया है। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि वैज्ञानिक राष्ट्रीय स्वयं संघ चालक मालवा प्रांत के प्रकाश जी शास्त्री शामिल होंगे। विशेष अतिथि -प. पु. संत महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद पुरी जी,मंहत श्री मंगलदास त्यागी जी महाराज जोड़ गणपति ओंकारेश्वर के शाष्टांग ओंकारेश्वर अध्यक्ष, संत श्री श्री 1008 श्री किशनदेव महाराज राष्ट्रीय संत श्री वृंदावन धाम, चरण पादुका संत रविदास गुरुद्वारा उज्जैन,श्रीमान चन्द्रशेखर मालवीय अनुसूचित जाति प्रांत टोली मालवा प्रांत विशेष अतिथि के रूप में शामिल होकर बाबा साहब के विचारों से उपस्थित जनों को अवगत कराएंगें। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि समरसता महाकुंभ का आयोजित कार्यक्रम विक्रम संवत् 2082, 14 अप्रैल सोमवार टपालचाल स्थिति माखनलाल चतुर्वेदी स्कूल, हनुमान मंदिर के सामने प्रारंभ होगा, प्रातः 10:30 बजे कार्यक्रम में महिला मंडल द्वारा भजन का आयोजन, 11:30 प्रबुद्धजन द्वारा हिन्दू समाज के उत्थान विषयक संबोधन, दोपहर 12:30 भारत माता की आरती, 51 युगलो द्वारा एवं 1:00 से 4:00 बजे तक समरसता सहभोज आयोजित होगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!