ताज़ा ख़बरें

जिले मे अवैध शराब बिक्री करने वाले 05 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

सट्टा, जुआ व आर्म्स एक्ट प्रकरण मे 05 आरोपी सहित 90 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा
जिले मे अवैध शराब बिक्री करने वाले 05 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
सट्टा, जुआ व आर्म्स एक्ट प्रकरण मे 05 आरोपी सहित 90 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
खंडवा, 11 अप्रैल 2025 पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन मे दिनांक 10.04.25 को कुल 07 गिरफ़्तारी वारंट, 08 जमानती वारंट, 21 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 10.04.25 को अवैध शराब विक्रेताओ के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए। थाना पंधाना के आरोपिया सोनीबाई पति विश्राम मेघवाल उम्र 60 साल नि. ग्राम बोरगाँव थाना पंधाना के कब्जे से एक प्लास्टिक की केन मे 10 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 500/-रूपये की जप्त की गई। आरोपी रूमालसिहग पिता हुसनिया उम्र 40 साल नि. ग्राम काकोडा थाना पंधाना के कब्जे से एक प्लास्टिक की केन मे 08 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 400/-रूपये की जप्त की गई। थाना पिपलोद के आरोपी भरत पिता हाउसीलाल धुर्वे उम्र 30 साल निवासी पिपल्या कला के कब्जे से 17 क्वार्टर देशी प्लेन शराब 3.06 लीटर कीमती 1360/-रूपये की जप्त की गई। थाना धनगांव के आरोपी रामदास पिता देवराम उम्र 38 साल निवासी किरगांव को अवैध शराब बेचते हुये पकडा जिसके कब्जे से 4 नग पावर 10000 बीयर कीमती 520/-रूपये एवं 6 नग हंटर स्ट्रोंग बीयर कीमती 660/-रूपये की जप्ती की गई। थाना खालवा के आरोपी कैलाश पिता छोटेलाल युवने निवासी ग्राम केकडिया के कब्जे से 12 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 1200/-रूपये के जप्त किये गये। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
दिनांक 10.04.25 को थाना मूँदी के आरोपी मुकेश पिता हुकुमसिंह राजपुत उम्र 35 साल नि. सातमोहनी के कब्जे से लोहे का पुराना इस्तेमाली धारदार नुकिला छुरा जप्त किया। उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 25 बी आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
दिनांक 10.04.25 को थाना मूँदी के आरोपी अंकित पिता बसंत कहार उम्र 19 साल निवासी मूंदी के कब्जे से सट्टा उपकरण एवं नगदी 150 रूपये जप्त किये रुपये जप्त किये। उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 4क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
दिनांक 10.04.25 को थाना मूँदी के आरोपीयो सचिन पिता सुनील कुमार जैन 2 संजय पिता श्यामलाल गुप्ता 3 धीरज पिता भीकाचंद मालवीय सभी निवासी ग्राम-बीड को जुआ खेलते पकडा एवं उनके कब्जे से तास पत्ते एवं नदगी 720 रूपये जप्त किये गये। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
दिनांक 10.04.25 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट ना लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 90 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 44700/-रुपये वसूल किए गए है। पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे कुल 55 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 42 प्रकरणों मे 45 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 01 प्रकरणों मे 01 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 08 प्रकरणों मे 09 अनावेदकों के विरुद्ध अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 20 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही कराई गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!