
11 अप्रैल को पटना में होगा महारैली : राम बालक पासवान
समस्तीपुर। जिले के वारिसनगर ब्लॉक के अंतर्गत रोहुआ स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में जन सुराज पार्टी के ओर से बिहार बदलाव यात्रा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इधर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनसुराज पार्टी के नेता राम बालक पासवान ने कहा कि आगामी 11अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में जन सुराज पार्टी के ओर से महा रैली का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि यह रैली विशाल रैली साबित होगा। श्री राम बालक पासवान ने बताया कि महारैली में समस्तीपुर जिले से तीस हजार लोग की शिरकत निश्चित है। उन्होंने बताया कि अगर बिहार में हमारी पार्टी की सरकार बनती है तो बिहार में सबसे पहले शराब बंदी को समाप्त किया जाएगा। बताया जाता है कि आज के बैठक में विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने जन सुराज पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया। सभी को जन सुराज परिवार के ओर से माला और गमछा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वारिसनगर विधानसभा के भावी प्रत्याशी ई महेश कुमार ने कहा जबकि संचालन पप्पू कुमार राय ने किया। मौके पर जिला अध्यक्ष राज कपूर सिंह, उप मेयर राम बालक पासवान, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष रिंकी कुमारी, भावी प्रत्याशी ई महेश कुमार, प्रखंड अध्यक्ष पार्वती देवी, राकेश कुमार, साकेत कुमार सिंह, मनीष कुमार, मो साजिद, मो निशार अहमद, मो तौहीद अंसारी, सौरभ सिंह बाबुल आदि मौजूद थे।