बिहार

रंगों का त्योहार होली पर्व को लेकर अमन ईंट उद्योग के प्रोपराइटर ने 150 गरीब असहाय लोगों को अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित

रंगों का त्योहार होली पर्व को लेकर अमन ईंट उद्योग के प्रोपराइटर ने 150 गरीब असहाय लोगों को अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित
समस्तीपुर। जिले के वारिसनगर ब्लॉक के अंतर्गत मोहिउद्दीनपुर स्थित अमन ईंट उद्योग के प्रोपराइटर सह जनसुराज पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मो जहांगीर ने रंगों का त्योहार होली पर्व को लेकर मजदूरों एवं असहाय लोगों को नगद राशि, अंग वस्त्र, मिठाई और चार लोगों को बटन वाला मोबाइल देकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रोपराइटर मो जहांगीर ने बताया कि प्रत्येक पर्व और त्योहार में इस तरह का सेवा हमेशा जारी रहेगा। उन्होंने सभी लोगों से कहा कि अपने परिवार संग शांति पूर्वक होली मनाने की अपील की। हिन्दू मुस्लिम भाई चारा बनाए रखने की अपील की और अगामी विधान सभा चुनाव मे प्रशांत किशोर के हाथ को मजबूत बनाने की भी अपील की है मौके पर जन सुराज पार्टी के वारिसनगर प्रखंड अध्यक्ष मो जहांगीर, मो आलमगीर, मो फैसल अंसारी, खोखाई पासवान, राजा राम, विनोद सहनी, यशवंत दास आदि मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!