त्रिलोक न्यूज़ रिपोर्टर भोपाल प्रवीण कुमार दुबे 8839125553
माध्यमिक शिक्षा मंडल का लोगो (मोनो) का उपयोग कर, टेलीग्राम पर ग्रुप बनाकर बच्चो को 10वी 12वी का पेपर देने का झांसा देकर रूपये ऐंठने वाले आरोपी को सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल ने भिण्ड से किया गिरफ्तार-
* माध्यमिक शिक्षा मंडल के नाम से टेलीग्राम पर बनाते है ग्रुप-
* टेलीग्राम ग्रुप @Mpboardclass12thpaperleak , @MpboardPaper_officiall नाम से चलाता है।
• बच्चो को 10वी 12वी का पेपर देने का झांसा देकर डलवाते है खातो मे रूपये
• पैसे लेने के बाद बच्चो को करते है गुमराह, देते है सेम्पल पेपर
भोपाल-दिनांक 22/02/2025 – पुलिस आयुक्त(CP) श्री हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) श्री पंकज श्रीवास्तव एवं पुलिस उपायुक्त (DCP) अपराध – श्री अखिल पटेल, अति. पुलिस उपायुक्त(Add DCP) श्री शैलेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त(ACP) सायबर श्री सुजीत तिवारी के दिशा निर्देशन में सायबर क्राईम ब्रान्च जिला भोपाल की टीम द्वारा माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के लोगो (मोनो) एवं नाम का उपयोग कर टेलीग्राम ग्रुप बनाकर बच्चो को 10वी,12वी का पेपर देने के नाम पर झांसे मे लेकर खाते मे रुपये डलवाने वाले आरोपी को सायबर क्राईम ब्रांच भोपाल ने भिण्ड से किया गिरफ्तार।
घटनाक्रम- अपराध क्र.41/25 धारा – 319(2) BNS एवं 66 (सी) 66(डी) आईटीएक्ट की विवेचना थाना क्राइम ब्रांच जिला भोपाल द्वारा की जा रही थी, जिसमे माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के लोगो (मोनो) एवं नाम का उपयोग कर टेलीग्राम ग्रुप बनाकर बच्चो को 10वी,12वी का पेपर देने के नाम पर झांसे मे लेकर पैसे डलवाते है जिसको गंभीरता से लेते हुये त्वरित कार्यवाही प्रारंभ की गई।
तरीका वारदात- आरोपी व्दारा टेलीग्राम एप पर माध्यमिक शिक्षा मंडल के नाम का एवं लोगो (मोनो) का प्रयोग कर टेलीग्राम ग्रुप बनाकर उसमे 10वी,12वी के बच्चो को वार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का झांसा देकर उनसे अलग अलग ग्रुप मे 1000/-रू, 2000/-रू आदि देने पर प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का झांसा देकर रुपये लिए जा रहे है ये पैसे पेटीएम वालेट के क्यू आर कोड मे लिए जा रहे है।
पुलिस कार्यवाही- सायबर क्राईम जिला भोपाल की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मैदानी स्तर पर प्राप्त साक्ष्यो एंव तकनीकी एनालिसिस के आधार पर , प्राप्त साक्ष्यों के माध्यम से टेलीग्राम एप पर माध्यमिक शिक्षा मंडल के नाम का एवं लोगो (मोनो) का प्रयोग कर टेलीग्राम ग्रुप धोखाधडी करने वाले 01 आरोपी को भिण्ड से गिरफ्तार किया गया जिससे अपराध में प्रयुक्त 01 मोबाईल फोन , 02 सिमकार्ड , , बैंक आफ बडौदा व बैक आफ इंडिया का खाते का एटीएम कार्ड जप्त किया गया।
पुलिस टीम:- निरी सुनील मैहर, उनि अंकित नायक ,सउनि पी.चिन्ना राव, प्र.आर 1033 प्रतीक उईके, आर.3117 आशीष मिश्रा आर.4088 सूरज पारा , आर. 4112 सुनील सिलावट, आर.4021 उदित दण्डोतिया ,आर.3572 जितेन्द्र मेहरा, आर.1966 अभिषेक , आर. 4120 रुपेश पटेल ।
नाम आरोपीगण-
1. शिवम यादव पिता अरविंद यादव उम्र -20 वर्ष निवासी दीनपुरा भिण्ड म.प्र. 12वी टेलीग्राम ग्रुप बनाकर बच्चो को पेपर देना का झांसा देकर पैसे अपने खातो मे डलवाना।
नोट- सायबर काईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना भोपाल सायबर क्राइम के हेल्पलाइन नम्बर 9479990636 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दे।
लोकल फॉर वोकल की तर्ज पर विधायक कंचन तनवे ने की रक्षाबंधन की खरीदारी।
16 hours ago
*लायन्स क्लब खण्डवा सर्वश्रेष क्लब सहित 31 अवार्डों से सम्मानित*
16 hours ago
मानव सेवा ही भगवान की सेवा है : गोस्वामी दिव्येश कुमार महाराज
16 hours ago
नंद विहार में पहली बार निकली भोलेनाथ की बारात, शिव-पार्वती विवाह ने मोहा मन।
17 hours ago
(no title)
17 hours ago
माय भारत के तत्वावधान में बसना महाविद्यालय में हुआ खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम
17 hours ago
एडवोकेट प्रभात जैन सत्यार्थ समाचार* *बड़ागांव ब्लॉक कांग्रेस का बढ़ती हुई महगाई को लेकर हल्ला बोल प्रदर्शन**-भाजपा के कुशासन से लगातार बढ़ती बेतहाशा महंगाई और गरीबों पर पड़ रही दोहरी मार के खिलाफ आज बड़ागांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बड़ागांव बस स्टैंड पर कड़वी चाय बनाकर और शक्कर बाट कर प्रदर्शन किया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव का कहना है कि केंद्र सरकार गलत नीतियाँ और मोहन सरकार के गलत फ़ैसलों के कारण बहुत महँगाई बढ़ रही है जनता का चाय पीना भी मुश्किल कर दिया है आजकल सामान्य परिवार को जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है इस बढ़ती हुई महंगाई को देखकर ब्लॉक कांग्रेस बड़ा गांव ने प्रदर्शन किया है जिसमें जनता का भरपुर सहयोग मिला है इस बार जनता आर-पार की लड़ाई करने के मूड में है और सरकार बदलने के लिए आतुर है बही सामान्य वर्ग यूजीसी कानून व्यवस्था के कारण परेशान है युबा वर्ग नौकरी के लिए परेशान है व्यापारी आदमी व्यापार से परेशान महँगाई बढ़ने के कारण आखिर जनता करे तो क्या करें इसलिए जनता कांग्रेस को समर्थन दे रही है इस बार बीजेपी सरकार का आना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन भी है महंगाई के खिलाफ आवाज़ बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। शक्कर से लेकर रोज़मर्रा की घरेलू जरूरतों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आज आवाज़ बुलंद की। जनता की मेहनत की कमाई पर महंगाई की मार—अब नहीं सहेंगे! महंगाई पर लगाम लगाओ, आम जनता को राहत दिलाओ।
17 hours ago
रक्षाबंधन पर विद्यार्थियों ने वृक्षों को बाँधी राखी, लिया संरक्षण का संकल्प
20 hours ago
30 अगस्त को देशभर के 2000 जैन मंदिरों में एक साथ होगा शुद्धिकरण
20 hours ago
डिंडोरी नगर में मुसलमानों ने बड़े उत्साह के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी