वाछिंत एवं पेशेवर अभियुक्त राहुल कुमार झा को लोडेड देशी कट्टा एवं 02 जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार
समस्तीपुर। मंगलवार को डीएसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में एएसपी संजय कुमार पांडे ने मीडिया कर्मियों को बताया कि दिनांक 03.01.2025 को ताजपुर थाना अंतर्गत निकसपुर दुर्गा मंदिर के पास अवस्थित चाय दुकान से राहुल कुमार झा पिता विपिन झा साकिन मोरवाडीह, थाना मुसरीघरारी, जिला समस्तीपुर को गिरफ्तार किया गया। तालाशी के क्रम में राहुल कुमार झा के पास से 01 लोडेड देशी कट्टा एवं 02 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। जिस संबंध में ताजपुर थाना कांड संख्या 19/25, दिनांक 03.02.2025, धारा 25 (1- बी) ए/26 शस्त्र अधिनियम दर्ज किया गया है। सत्यापन के क्रम में ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्त राहुल कुमार झा ताजपुर थानान्तर्गत दिनांक 21.12.2024 को संध्या 04:45 बजे में ग्राम रामापुर महेशपुर (मोरवा उत्तरी) में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष में मारपीट एवं गोलीबारी की घटना घटित हुई थी। जिस संबंध में ताजपुर थाना कांड संख्या 265/24, दिनांक 21.12.2024, धारा 126 (2)/115 (2)/191(2)/192(1)/190/118(2)/117(2) 109/352/351(1) बीएनएस एवं 27 शस्त्र अधिनियम दर्ज किया गया था, जिसमें ये फिरार चल रहे थे। जिसकी तालाश पुलिस कर रही थी। समस्तीपुर जिला के अन्य समीवर्ती जिला से भी गिरफ्तार अभियुक्त राहुल कुमार झा का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। ये सक्रिय एवं पेशेवर अपराधकर्मी है, जिनके विरूद्ध हत्या, चोरी, शराब व्यापार इत्यादि का कई कांड दर्ज है। उन्होंने बताया कि छापामारी दल में पु०अ०नि० सन्नी कुमार मौसम थाना अध्यक्ष ताजपुर थाना, पु०अ०नि० मो० शहबाज आलम ताजपुर थाना, पु०अ०नि० राजवंश कुमार ताजपुर थाना, सिपाही लक्ष्मण सिंह एवं राहुल कुमार एवं सशस्त्र बल को शामिल किया गया था।