
छैगांवमाखन पुलिस ने धुले महाराष्ट्र के 10 साल पुराने स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
खंडवा, 29 जनवरी 2025
थाना प्रभारी छैगांवमाखन निरीक्षक विक्रम धारवे की टीम द्वारा 10 वर्ष पुराने स्थाई वारंटी पप्पू लाल पिता लाडू राम दरोगा निवासी गाडर माला थाना भीलवाड़ा राजस्थान को मुखबिर सूचना पर दिनांक 29.01.25 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी वाहन चालक है, जिसका स्थाई वारंट धुले महाराष्ट्र से पुलिस अधीक्षक कार्यालय खंडवा के माध्यम से थाना प्रभारी छैगांवमाखन को प्राप्त हुआ था। जिसकी तामिली हेतु पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा 1000/-रूपए का ईनाम घोषित किया गया था। स्थाई वारंट थाना प्रभारी छैगांवमाखन के निर्देशन में प्रधान आरक्षक 345 धर्मेंद्र सिंह चौहान एवं आरक्षक 731 राकेश द्वारा तामिल किया गया है।