जनपद शिक्षा केंद्र ने स्कूल के दिव्यांग बच्चों के लिए स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन
खण्डवा 25 जनवरी 2025 – कमला नेहरू प्राथमिक शाला खण्डवा में शनिवार को जनपद शिक्षा केंद्र विकासखंड खण्डवा द्वारा स्कूल के दिव्यांग बच्चों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें कक्षा पहली से कक्षा आठवीं तक के सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं आवश्यकता अनुसार 16 बच्चों के मेडिकल बोर्ड से विकलांगता के प्रमाण पत्र बनाए गए। शिविर में श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय खण्डवा की टीम जिसमें, सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल, एमडी मेडिसिन डॉ. दीपशिखा इवने, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आदित्य जाधव, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. संजय इंगले, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद ओंनकर, नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अनमोल पाटिल एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री निलेश चौहान द्वारा अपनी सेवाएं दी। इस अवसर पर प्राचार्य माया डोंगरे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
2,513 1 minute read









