ताज़ा ख़बरेंराजस्थान

राजस्थान विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी की पटना में तबीयत बिगड़ी: सीने में दर्द की शिकायत के बाद ले जाया गया अस्पताल

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला देवनानी की हालत जानने शाम करीब साढ़े चार बजे हॉस्पिटल पहुंचे।

विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी की पटना विधानसभा में अचानक तबीयत खराब हो गई। देवनानी को सीने में दर्द की शिकायत के बाद पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला देवनानी की हालत जानने शाम करीब साढ़े चार बजे हॉस्पिटल पहुंचे। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने बताया- सुबह साढ़े 8 बजे वासुदेव देवनानी की तबीयत खराब हुई थी। उन्हें सीने में दर्द था। गैस की समस्या थी। हार्ट अटैक नहीं आया है। वे ठीक महसूस नहीं कर रहे थे। हालांकि ऐसी जानकारी है कि देवनानी को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनकी एंजियोग्राफी की गई है। अभी हालत ठीक बताई जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!