अलग अलग मामले में पुलिस ने दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार
समस्तीपुर। जिले के वारिसनगर प्रखंड के तहत मथुरापुर थाना की पुलिस ने अलग – अलग स्थानों से अलग – अलग मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि मथुरापुर थाना के एएसआई राजू कुमार यादव ने गश्ति के दौरान नशे की हालत में एक पियक्कड़ को गिरफ्तार कर थाना लेते चले गये। गिरफ्तार किए गये पियक्कड़ की पहचान सारी टोले चकमुराद निवासी विलट महतो का पुत्र रविन्द्र कुमार के रूप में हुई है। वही दूसरी ओर मथुरापुर थाना के एसआई सुप्रिया आर्य ने पॉक्सो एक्ट मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गये युवक की पहचान नागरबस्ती निवासी मो फिरोज अंसारी का पुत्र मो एखलाक के रूप में हुई है। इधर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कागजी प्रक्रिया के बाद पकड़े गये दोनो अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।