शासकीय वाहन टाटा इंडिगो की नीलामी 16 जनवरी को
खण्डवा 13 दिसम्बर 2024 – शासकीय वाहन टाटा इंडिगो की नीलामी 16 जनवरी 2025 को की जायेगी। प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय श्री योगराज उपाध्याय ने बताया कि यह नीलामी सांयकाल 5ः30 तक न्यायालय परिसर, खण्डवा में की जायेगी। नीलामी में भाग लेने वाले इच्छुक व्यक्ति कार्यालयीन समय प्रातः 10ः30 से सायं 5ः30 बजे तक जिला न्यायालय के परिसर में नायब नाजीर/सेल अमीन, कुटुम्ब न्यायालय खण्डवा को अमानत राशि 5,880 रूपये एक दिवस पूर्व तक जमा कर रसीद प्राप्त करें। इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी के लिए प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय कार्यालय खण्डवा में सम्पर्क कर सकते हैं।
2,508 Less than a minute











