
खंडवा को संभाग बनाने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधि और व्यापारी मिलेंगे मुख्यमंत्री से,
सांसद, विधायक,महापौर और शहर की व्यापारिक संस्थाएं हुई एकजुट,
सभी ने बैठक आयोजित कर खंडवा को संभाग बनाने का लिया संकल्प,
खंडवा।। खंडवा को संभाग बनाने के लिए जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ खंडवा की व्यापारिक संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स सहित गणमान्य लोगों ने रविवार को एक निजी होटल में बैठक आयोजित कर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को ज्ञापन सोंपा तथा खंडवा को संभाग बनाने के लिए मुख्यमंत्री से मिलकर स्वीकृति लेने की बात कही, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने बैठक में सभी को आश्वस्त किया कि अगले कुछ ही दिनों में मुख्यमंत्री से वे समय लेकर सभी जनप्रतिनिधि के साथ एक प्रतिनिधि मंडल के रूप में उनसे मुलाकात कर खंडवा को संभाग और खंडवा को इसका मुख्यालय बनाने की पुरजोर मांग रखेंगे, सांसद पाटिल ने कहा कि खंडवा सभी सुख संसाधनों से सबसे उपयुक्त स्थान है जहां पर संभाग का कार्यालय खोला जाना चाहिए, रेल सड़क की कनेक्टिविटी 24 घंटे खंडवा में उपलब्ध होने से पूरी एवं पश्चिम निर्माण के क्षेत्रवासियों को खंडवा संभाग आने-जाने में आसानी एवं सुविधाजनक होगी, इस अवसर पर खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे, छाया मोरे, महापौर अमृता यादव ने भी खंडवा को संभाग बनाए जाने की बात रखी और कहा कि हम सब मिलकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और इसमें निश्चित सफलता मिलेगी,बैठक के दौरान चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुनील बंसल संरक्षक गुरमीत सिंह उबेजा, विवेक मेहता ,मनोज सोनी अनिल बाहेती, हर्षदीप चौरे ,सुरेंद्र सिंह सोलंकी जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल,अरुण सिंह मुन्ना ,राजेश यादव, राजेश तिवारी ,हरीश कोटवाले , मुकेश तनवे, धर्मेंद्र बजाज, प्रवक्ता सुनील जैन, गणेश गुरबाणी, भरत पटेल, सहित शहर के गणमान्य जन उपस्थित थे, बैठक का संचालन यशदीप चौरे ने किया एवं आभार समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने माना।









