ताज़ा ख़बरें

जूनियर कबड्डी खिलाड़ियों के चयन को लेकर ट्रायल कार्यक्रम संपन्न,

ट्रायल कार्यक्रम में जिले जिले के 74 बालक एवं 38 बालिकाओं ने भाग लिया,

जूनियर कबड्डी खिलाड़ियों के चयन को लेकर ट्रायल कार्यक्रम संपन्न,

ट्रायल कार्यक्रम में जिले जिले के 74 बालक एवं 38 बालिकाओं ने भाग लिया,

खंडवा।। खंडवा जिले में खेल मे रुचि रखने वाली प्रतिभाओं द्वारा अपने हुनर का परिचय देते हुए खंडवा का नाम प्रदेश राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया जा रहा है, कुश्ती खेल में हमारा खंडवा जिला प्रदेश का हब बन चुका है, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कबड्डी खेल में भी खंडवा जिले के खिलाड़ी अपना शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप बालक और बालिका प्रतियोगिता जो दिसंबर महीने मे आयोजित होना है इस हेतु रविवार कबड्डी खिलाड़ियों के चयन हेतु पुलिस ग्राउंड पर ट्रायल का आयोजन किया गया, जिसमे 38 लड़कियां और 74 लड़को ने भाग लिया.. खंडवा ज़िलें मे कबड्डी खिलाडी बहुत तेज़ी से ग्रोथ कर रहे है और अच्छे खिलाडी तैयार किये जा रहे है, जिला कबड्डी संघ के सचिव प्रदेश के सह सचिव संदीप सोलंकी ने बताया कि कबड्डी के ट्रायल कार्यक्रम में अतिथि के रूप में खंडवा महापौर अमृता अमर यादव के साथ कबड्डी संघ के ऊर्जावान अध्यक्ष समाजसेवी रितेश गोयल ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए उत्साह वर्धन किया, इस अवसर पर खंडवा ज़िला कबड्डी संघ के ऊर्जावान अध्यक्ष रितेश गोयल ने अपने ज़िलें के खिलाड़ियों का इतना जोश देख कर उन्हें शुभकामनायें दी और खंडवा की बालिकाओं का इतना अच्छा खेल देख कर उन्हें उनकी मेहनत के लिये बधाई दी एवं खंडवा ज़िला कबड्डी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष पंडित दीपक चौरे देशगांव का स्वागत फुल माला पहना कर किया, इस आयोजन मे विशेष अतिथि महापौर श्रीमति अमृता अमर यादव ने भी सभी उपस्थित खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए कहा कि अच्छे खेल प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़कर खंडवा का नाम रोशन करें, कार्यक्रम में महापौर अमृता यादव रितेश गोयल, रामशंकर इवने, लक्ष्मण सिंह चौहान, समाजसेवी व पत्रकार सुनील जैन, दुर्गा वास्कले , सपना पाठक, मुकेश गुर्जर, नवनीत खरात, कपिल अंजने, कपिल महानूर ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया, खंडवा ज़िला कबड्डी संघ के कोषाध्यक्ष सन्देश अग्निहोत्री ने सभी अतिथियों और खिलाड़ियों का आभार माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!