Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

बगैर जरूरी कारण बिजली आपूर्ति बंद होने पर होगी कार्रवाई-ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

बगैर जरूरी कारण बिजली आपूर्ति बंद होने पर होगी कार्रवाई-ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

 

ऊर्जा मंत्री ने की बिजली ट्रिपिंग और मेंटीनेस की समीक्षा

———————————————

बगैर जरूरी कारण के बिजली आपूर्ति बंद होने पर संबंधित क्षेत्र के इंजीनियर के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। बिजली कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी यह महसूस करें कि अगर इस गर्मी में उनके घर की बिजली एक घण्टे बंद रहेगी तो उनके परिवार को कैसा लगेगा। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह बात मंत्रालय में बिजली ट्रिपिंग और मेंटीनेस की समीक्षा के दौरान कही।

श्री तोमर ने कहा कि कंपनी के संबंधित क्षेत्र के कार्यपालन यंत्री से लेकर जूनियर इंजीनियर तक मोहल्ले में उपभोक्ताओं के साथ बैठक कर संवाद करें। उन्हें ट्रिपिंग के कारण बतायें। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर पुरानी केबल के कारण ट्रिपिंग हो रही है, वहाँ के केबल बदलें।

*मीटर रीडिंग निर्धारित दिनांक को लें*

*मेंटीनेस की जानकारी मीडिया में दे*

———————————–

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों में बिजली मेंटीनेंस किया जा रहा है, उसके दिनांक और समय की जानकारी विभिन्न समाचार माध्यमों के माध्यम से उपभोक्ताओं तक पहुँचायें। श्री तोमर ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर जनप्रतिनिधियों, किसान संगठनों, सामाजिक संगठनों और व्यापारिक संगठनों से मिलकर ऊर्जा विभाग की कार्यप्रणाली, समस्याएं और समाधान से अवगत करायें।

फेसबुक, एक्स आदि सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हो रही शिकायतों का भी समाधान किया जाये। हर सर्किल स्तर पर एक टेलीफोन नम्बर शिकायत के लिए रखा जाये। इस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की मॉनीटरिंग वरिष्ठ अधिकारी द्वारा की जाये।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!