अन्य खबरेताज़ा ख़बरें

बिधूना में ट्रैक्टर की टक्कर से मजदूर की यौदाः

बिधूना के असजना में गुरुवार की रात ट्रैक्टर की टक्कर लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा देख तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने ट्रैक्टर मालिक और उसके पुत्र पर हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मजदूर की पत्नी की तहरीर पर ट्रैक्टर मालिक और उसके पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही ट्रैक्टर मालिक और उसके पुत्र को हिरासत में ले लिया।

पुर्वा देहुली निवासी विनोद कुमार (45) पुत्र बाबूराम का शव पुर्वा बड़े के पास सड़क किनारे देसी शराब ठेका के पास संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार की सुबह पड़ा मिला। शव पड़े होने पर आसपास के लोगों ने उसकी पहचान विनोद के रूप में की परिजनों को सूचना दी। बिना हॉर्न दिए ट्रैक्टर चलाया

परिजनों ने बताया कि गुरुवार की सुबह असजना निवासी कल्लू उर्फ जितेन्द्र विनोद को अपने ट्रैक्टर पर थ्रेसर की कटाई के लिए लिए लेकर गये थे। खेतों में थ्रेसर की कटाई के बाद रात लगभग 11 बजे करीब गेहूं घर पर उतारने के बाद ट्रैक्टर चालाक प्रांशू पुत्र जितेंद्र ने बिना हॉर्न दिए ट्रैक्टर आगे चला दिया। जिससे विनोद की दबने से मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर लगभग चार घंटे बाद शव को उठाकर पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया दिया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया सीओ अशोक कुमार ने बताया कि शव पड़े होने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई तो ट्रैक्टर की टक्कर लगने मौत होने पुष्टि हुई है। युवक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के भेजा जा चुका है। रिपार्टर – अमरेंद्र कुमार बिधूना औरैया

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!