संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट
गढ़वा से
एनएच 75 गढ़वा -मुड़ीसेमर सड़क पर रमना थाना क्षेत्र के कबिसा गांव स्थित लाल बागान के समीप सोमवार की देर शाम ट्रैक्टर एवं मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ’मृतक विकास कुमार यादव ग्राम झुमरी श्री बंशीधर नगर उटारी थाना क्षेत्र एवम श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के गरबांध गांव निवासी विनोद यादव का नाम शामिल है।
घायल सूरज कुमार पिता उदेश प्रसाद यादव गढ़वा थाना क्षेत्र के बघौता गांव का रहने वाला है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार तीनों युवक रमना थाना क्षेत्र के मड़वनिया गांव स्थित रिश्तेदारी में मृत्युभोज कार्यक्रम में जा रहे थे। इस दौरान रमना थाना क्षेत्र के कबिसा लाल बागान के समीप यह घटना घटित हो गई। बताया गया कि तेज रफ्तार के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर वहां खड़े ट्रैक्टर में जा टकराया।
इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उन तीनों को रमना सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल सूरज कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में लाए जाने पर सूरज कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।











