
संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट
गढ़वा से
बरडिहा थाना क्षेत्र के लोका गांव निवासी शिवनाथ पासवान का पुत्र अर्जुन पासवान 28 वर्ष मारपीट की घटना में घायल हो गया है। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
घटना के संबंध में बताया गया कि किसी बात को लेकर पिता और पुत्र के बीच विवाद उत्पन्न हुआ था। विवाद होते-होते घटना मारपीट में बदल गई। जिसमें शिवनाथ पासवान ने अर्जुन पासवान को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है।