मुंबई/महाराष्ट्र: लोकसभा चुनाव 2024 का हर चुनाव से पहले चुनाव आयोग संबंधित क्षेत्र में आचार संहिता लागू करता है। 18वीं लोकसभा के गठन के लिए देश में जल्द ही आम चुनाव होने जा रहे हैं। इसके लिए एक बार फिर से देश में आदर्श आचार संहिता लागू होगी। ये आचार संहिता और जानें किन-किन चीजों पर रहेगी पाबंदी।
सभी राजनीतिक पार्टियों और उम्मीदवारों को आचार संहिता का पालन करना होता है।
चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। देश में जल्द ही 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए तारीखों का एलान चुनाव आयोग जल्द ही करने जा रहा है। एलान के साथ ही देश में आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू हो जाएगी, जिससे कई तरह की पाबंदियां भी लग जाएंगी।
बता दें कि देश में बिना किसी रुकावट के पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता के रूप में कुछ नियम और मानक तय किए हैं, जिनका सभी राजनीतिक पार्टियों और उम्मीदवारों को अनिवार्य तौर पर पालन करना होता है।
क्या होते हैं प्रावधान ?
इसके तहत चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और मतदाताओं के लिए सामान्य आचरण से लेकर सभा, जूलूस, मतदान, पोलिंग बूथ, ऑब्जर्वर और घोषणा पत्र को लेकर नियम कायदे तय किए हैं।
कुछ इस प्रकार हैं:-
राजनीतिक दलों और नेताओं के लिए…
-विभिन्न जातियों एवं समुदायों के बीच मतभेद या घृणा बढ़ाने की गतिविधि में शामिल न हों।
– नीतियों व कार्यों की आलोचना करें, किसी दल, नेता या कार्यकर्ता के निजी जीवन पर टिप्पणी न करें। -किसी जाति या संप्रदाय की भावनाओं का उपयोग करते हुए वोट डालने की अपील न करें।
– मंदिर, मस्जिद या पूजा के किसी अन्य स्थान का उपयोग चुनाव प्रचार के लिए न हो।
-मतदाताओं को रिश्वत देना, उन्हें डराना धमकाना, मतदान केंद्र से 100 मीटर की दूरी के भीतर प्रचार-प्रसार करना आपराधिक गतिविधि मानी जाएगी।
-मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार, सार्वजनिक सभाएं सभी पर प्रतिबंध लागू हो जाता है।
-राजनीतिक दल या किसी उम्मीदवार के घर के सामने विरोध प्रदर्शन व धरना न किया जाए।
-नेता अपने समर्थकों को किसी व्यक्ति की अनुमति के बिना उसकी भूमि, भवन, परिसर की दीवारों आदि पर झंडा लगाने, बैनर लटकाने, सूचना चिपकाने और नारा लिखने की अनुमति नहीं दे सकते।
-राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके समर्थक दूसरे दलों की बैठकों अथवा जुलूसों में बाधा न खड़ी करें, न ही उन्हें भंग करने का प्रयास करें।
-किसी दल की ओर से उन स्थानों के आसपास जुलूस न निकाला जाए, जहां दूसरे दलो की बैठक चल रही हो। एक दल के लगाए गए पोस्टर दूसरे दल के कार्यकर्ताओं की ओर से हटाए न जाएं।
सभा/रैली और राजनीतिक. बैठकों के लिए ..
– सभी अथवा रैली के स्थान और जगह की पूर्व सूचना पुलिस अधिकारियों को दी जाए।
-राजनीतिक पार्टी व नेता पहले ही सुनिश्चित कर लें कि जिस जगह पर वह सभा करने वाले हैं, वहां पहले से कोई पाबंदी तो लागू नहीं हैं।
– सभा में लाउडस्पीकर के उपयोग की इजाजत भी पहले ही ले लें।
-सभा के आयोजक किसी अप्रत्याशित घटना से बचने के लिए पुलिस की सहायता लें।
जुलूस के लिए क्या हैं नियम?
– जुलूस से पहले उसके शुरू होने का समय, रूट और समाप्त होने के समय व स्थान की अग्रिम सूचना पुलिस को देनी होगी।
-जिस एरिया से जुलूस निकाल रहे हैं, वहां को पाबंदी तो नहीं है, यह पहले ही पता कर लें।
-जुलूस का प्रबंधन ऐसे करें कि यातायात प्रभावित न हो।
-एक से ज्यादा राजनीतिक दलों का एक ही दिन, एक ही रास्ते पर जुलूस का प्रस्ताव हो तो समय को लेकर पहले ही बात कर लें।
-जुलूस सड़क के दायीं ओर से निकाला जाए।
-जुलूस के दौरान हथियार व अन्य नुक्सान पहुंचाने वाली सामग्री लेकर न चलें।
– ड्यूटी पर तैनात पुलिस के निर्देश और सलाह का कड़ाई से अनुपालन किया जाए।
मतदान के दिन के लिए निर्देश
मतदान के दिन सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि-
-राजनीतिक दल व उम्मीदवार अपने अधिकृत कार्यकर्ताओं को बिल्ले या पहचान पत्र दें।
– निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों के साथ सहयोग किया जाए।
-मतदाताओं को दी जाने वाली पर्ची सादे कागज पर हो, उस पर किसी तरह का चिन्ह, प्रत्याशी या पार्टी का नाम न हो।
-मतदान वाले दिन और उससे 48 घंटे पहले किसी को शराब वितरित न की जाए।
-मतदान केंद्र के पास लगाए जाने वाले कैंपों में अनावश्यक भीड़ न इकट्ठी करें।
-कैंप अधिक कों, उन पर पोस्टर, झंडा, प्रतीक या अन्य प्रचार सामग्री न प्रदर्शित न हो।
-मतदान के दिन वाहन चलाने पर उसका परमिट ले लें।
मतदान बूथ: मतदाताओं को छोड़कर, ऐसा कोई व्यक्ति मतदान बूथ के भीतर प्रवेश नहीं करे, जिसके पास निर्वाचन आयोग का कोई मान्य पास नहीं है।
ऑब्जर्वर: ऑब्जर्वर की नियुक्ति निर्वाचन आयोग करता है। यदि उम्मीदवारों या उनके एजेंट को चुनाव के संचालन के संबंध में कोई शिकायत है तो वह ऑब्जर्वर के संज्ञान में ला सकते हैं।
चुनाव से जुड़ी और हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए यहां क्लिक करें
सत्ताधारी दल के लिए भी हैं नियम
-मंत्रीगण आधिकारिक दौरे के वक्त चुनाव प्रचार न करें।
-सरकारी विमानों और गाड़ियों का उपयोग पार्टी के हित के लिए ना करें।
-सरकारी मशीनरी और कर्मचारियों को इस्तेमाल पार्टी हित में ना करें।
– हेलीपैड पर सत्ताधारी दल का एकाधिकार न जताए।
-सरकारी फंड से पार्टी का प्रचार-प्रसार न करें।
-केंद्र या राज्य सरकार के मंत्री, उम्मीदवार, मतदाता या एजेंट के सिवाय अन्य लोग मतदान केंद्र में न घुसें।
*लायन्स क्लब खण्डवा सर्वश्रेष क्लब सहित 31 अवार्डों से सम्मानित*
8 hours ago
मानव सेवा ही भगवान की सेवा है : गोस्वामी दिव्येश कुमार महाराज
8 hours ago
नंद विहार में पहली बार निकली भोलेनाथ की बारात, शिव-पार्वती विवाह ने मोहा मन।
9 hours ago
माय भारत के तत्वावधान में बसना महाविद्यालय में हुआ खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम
9 hours ago
(no title)
9 hours ago
एडवोकेट प्रभात जैन सत्यार्थ समाचार* *बड़ागांव ब्लॉक कांग्रेस का बढ़ती हुई महगाई को लेकर हल्ला बोल प्रदर्शन**-भाजपा के कुशासन से लगातार बढ़ती बेतहाशा महंगाई और गरीबों पर पड़ रही दोहरी मार के खिलाफ आज बड़ागांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बड़ागांव बस स्टैंड पर कड़वी चाय बनाकर और शक्कर बाट कर प्रदर्शन किया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव का कहना है कि केंद्र सरकार गलत नीतियाँ और मोहन सरकार के गलत फ़ैसलों के कारण बहुत महँगाई बढ़ रही है जनता का चाय पीना भी मुश्किल कर दिया है आजकल सामान्य परिवार को जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है इस बढ़ती हुई महंगाई को देखकर ब्लॉक कांग्रेस बड़ा गांव ने प्रदर्शन किया है जिसमें जनता का भरपुर सहयोग मिला है इस बार जनता आर-पार की लड़ाई करने के मूड में है और सरकार बदलने के लिए आतुर है बही सामान्य वर्ग यूजीसी कानून व्यवस्था के कारण परेशान है युबा वर्ग नौकरी के लिए परेशान है व्यापारी आदमी व्यापार से परेशान महँगाई बढ़ने के कारण आखिर जनता करे तो क्या करें इसलिए जनता कांग्रेस को समर्थन दे रही है इस बार बीजेपी सरकार का आना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन भी है महंगाई के खिलाफ आवाज़ बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। शक्कर से लेकर रोज़मर्रा की घरेलू जरूरतों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आज आवाज़ बुलंद की। जनता की मेहनत की कमाई पर महंगाई की मार—अब नहीं सहेंगे! महंगाई पर लगाम लगाओ, आम जनता को राहत दिलाओ।
9 hours ago
रक्षाबंधन पर विद्यार्थियों ने वृक्षों को बाँधी राखी, लिया संरक्षण का संकल्प
12 hours ago
30 अगस्त को देशभर के 2000 जैन मंदिरों में एक साथ होगा शुद्धिकरण
12 hours ago
डिंडोरी नगर में मुसलमानों ने बड़े उत्साह के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी
19 hours ago
अमन, शांति के पैगाम के साथ.. *ईद मिलदुन्नबी का जुलुस निकला।*