इटवा। लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के लिए इटवा ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को सेक्टर प्रभारियों की बैठक हुई। इसमें चुनाव से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विधानसभा क्षेत्र इटवा के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों को चिन्हित करने व अराजक तत्वों को चिन्हित कर पाबंद करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी बूथों पर पेयजल, रैंप, बाउंड्रीवॉल तथा आने-जाने के रास्तों का निरीक्षण करके उन्हें सुधारने के लिए कहा गया। एसडीएम राहुल सिंह ने कहा कि बूथों से संबंधित सभी कार्य आचार संहिता लागू होने के पहले पूर्ण कर लिए जाए। इसमें शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों को चिन्हित करके उसकी सूचना दी जाए तथा संदिग्ध अराजक तत्वों को शांतिभंग में पाबंद करने की कार्रवाई शुरू करें।
इस दौरान बीडीओ खुनियांव राकेश कुमार शुक्ल पर उनके गैरहाजिर रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एसडीएम ने कहा कि आप यदि नहीं आ सकते तो अपनी जगह पर किसी एडीओ को भेज देते। इस अवसर पर सीओ जयराम, नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह, एसओ इटवा संतोष कुमार तिवारी, एसओ गोल्हौरा अरविंद कुमार, एसओ त्रिलोकपुर सज्जन कुमार, एसओ कठेला समय माता संतोष कुमार सिंह, मिश्रौलिया सत्येन्द्र कुंवर, जेई प्रभात पांडेय आदि मौजूद रहे।
जय हिन्दू राष्ट्र कावड़ यात्रा हेतु बैठक प्रजापति मोहल्ले के शिव मंदिर में हुई।
13 hours ago
*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत द्वितीय तृतीय शिक्षण संस्था के आसपास तंबाकू एवं सिगरेट की गुमटियां नहीं होने के सम्बंश मे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ*
13 hours ago
*पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा आयोजित कि गई क्राइम मीटिंग, मीटिंग मे विभिन्न आवश्यक बिंदु पर विस्तृत चर्चा कर दिये गये आवश्यक निर्देश*
14 hours ago
*योग से होगा बच्चों का समग्र विकास, बाल संरक्षण को मिलेगी नई दिशा*
15 hours ago
*बाल संरक्षण में संवेदनशीलता और एकरूपता पर जोर, भोपाल की राज्य स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुए खंडवा सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष प्रवीण शर्मा*
15 hours ago
*लायन्स क्लब खण्डवा का 63 वा संस्थापन समारोह सम्पन्न*
15 hours ago
काउंसलिंग ने जोड़े बिखरे रिश्ते: श्री दादाजी वृद्ध आश्रम के प्रयास से वृद्ध दंपति की परिवार में हुई भावुक वापसी।
17 hours ago
*गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में गुरु सम्मान, वृक्षारोपण, सृजनात्मक गतिविधियों एवं जनजागरूकता का अनूठा संगम*
17 hours ago
खंडवा के पहलवान नीरज पटेल का भव्य स्वागत, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव
18 hours ago
सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन के लिए सहारा, मुकुटा को आसानी से मिला नया राशन कार्ड