Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

कैंसर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन सूर्या हास्पिटल में संपन्न

 

 

जौनपुर । शाहगंज नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी ने बुधवार को नगर में कैंसर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया । सूर्या हॉस्पिटल में आयोजित इस गोष्ठी में विशेषज्ञ वक्ताओं ने महिलाओं को गर्भाशय और स्तन कैंसर के बारे में विस्तार से जानकारी दी । इसके अलावा अन्य अंगों के कैंसर से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया गया । अध्यक्ष राम अवतार अग्रहरि ने बताया कि कैंसर के मरीजों की संख्या मौजूदा दौर में तेजी से बढ़ी है । उन्होंने बताया कि इसी के मद्देनजर जेसीआई द्वारा चलाए जा रहे अभियान पिंकाथन के तहत पक्का पोखरा स्थित सूर्या हॉस्पिटल में महिलाओं के लिए कैंसर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी में प्रमुख वक्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रुचि मिश्रा ने उपस्थित महिलाओं को गर्भाशय के कैंसर और स्तन कैंसर के कारणों, उनसे बचाव के उपाय और समय रहते इलाज करने से जुड़ी जानकारियों को विस्तार से बताया । उन्होंने लक्षणों के बारे में भी जानकारी दी और लक्षण दिखने पर कतई अनदेखी नहीं करने की बात कही ।

मुख्य अतिथि डॉ सुधाकर मिश्रा ने अन्य अंगों के कैंसर खासकर मुंह और गले के कैंसर के बारे में जानकारी दी और महिलाओं को अपने परिजनों को तंबाकू से दूर रखने को प्रेरित किया । उन्होंने संस्था द्वारा इस संगोष्ठी के आयोजन को सार्थक और जरूरी बताया ।कार्यक्रम संयोजक रागिनी जायसवाल ने आभार प्रदर्शन किया । संचालन वीरेंद्र जायसवाल ने किया । इस मौके पर बबीता अग्रहरि और देवी प्रसाद चौरसिया मंटू आदि मौजूद थे ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!