Uncategorizedअन्य खबरेउमरियाक्राइममध्यप्रदेश
Trending

आतंकी जंगली हाथी ने फिर मचाया तांडव,वृद्ध महिला समेत दो को किया घायल

उमरिया

💥 *आतंकी जंगली हाथी ने फिर मचाया तांडव,वृद्ध महिला समेत दो को किया घायल

मानपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम बड़ारी में आतंकी जंगली हाथी ने फिर दस्तक दी है और गांव के ही वृद्ध महिला नान बाई पति प्रहलाद सिंह उम्र 45 वर्ष सहित खेलला पिता स्व सम्मू पनिका उम्र 55 वर्ष को गम्भीर रूप से घायल किया है।।इस घटना में महिला नान बाई ज्यादा गम्भीर बताई जा रही,जिन्हें मानपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।बताया जाता है कि आतंकी जंगली हाथी ने महिला की कमर को गंभीर रूप से जख्मी किया है।हादसे में मानपुर अस्पताल में इलाजरत वृद्ध खेलला पनिका के भी कमर और पैर गम्भीर रूप से चोटिल है,हालांकि खेलला का इलाज मानपुर में ही हो रहा है।सूत्रों की माने तो सुबह 6 बजे हुई इस घटना में जंगली हाथी ने पहले वृद्ध महिला को घायल किया है,बाद में निस्तार आदि जाते समय खेलला को भी घायल किया है।इस मामले में 108 ईएमटी मुस्ताक खान ने बताया कि घटना की जानकारी पर अविलंब टीम के साथ ग्राम बड़ारी पहुंचे है,और दोनो घायल को त्वरित मानपुर अस्पताल पहुंचाया गया है,जहाँ तुरंत चिकित्सकीय उपचार शुरू किया गया है,परन्तु महिला ज्यादा गम्भीर होने की वजह से प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।विदित हो कि आतंकी जंगली हाथी को गुरुवार को वन अमला द्वारा शहडोल सीमा से सटे ग्राम सन्ना बिसनपुरवा के जंगल मे हांका गया था,परन्तु रात भर चलने के बाद पुनः मानपुर से महज 5 किमी दूर ग्राम बड़ारी पहुंच गया,और एक ही गांव के दो लोगों को जख्मी किया है।उल्लेखनीय है कि बुधवार को उक्त आतंकी हाथी मानपुर तहसील के करींब खेत में वृद्ध अरुणोदय पयासी को मौत की नींद सुला दिया था।तभी से ये जंगली हाथी मानपुर क्षेत्र को टारगेट में लिया है और लगातार इंसानी हमला कर रहा है।

*News umaria✒️*

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!