ताज़ा ख़बरें

वार्ड 34 उपचुनाव: कांग्रेस ने शुरू की तैयारी, आज गांधी भवन में बनेगी रणनीति

खास खबर

वार्ड 34 उपचुनाव: कांग्रेस ने शुरू की तैयारी, आज गांधी भवन में बनेगी रणनीति

प्रत्याशी चयन से लेकर चुनाव संचालन तक वरिष्ठ नेताओं से लिए जाएंगे सुझाव

खंडवा/
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों के उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित किए जाने के साथ ही खंडवा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 34, रानी दुर्गावती वार्ड में रिक्त पार्षद पद के लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव की घोषणा होते ही कांग्रेस ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम जारी होने के तत्काल बाद कांग्रेस संगठन ने चुनाव की तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। वार्ड में मजबूत संगठनात्मक तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरने के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी ने बताया कि प्रत्याशी चयन, चुनाव संचालन एवं आगामी रणनीति को लेकर वरिष्ठ कांग्रेसजनों की महत्वपूर्ण बैठक आज 7 सितंबर सोमवार को दोपहर 2:30 बजे गांधी भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक में वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों से सुझाव लेकर चुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 8 सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी और इसी दिन सुबह 10:30 बजे से नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर दोपहर 3 बजे तक है। नामांकन पत्रों की जांच 16 सितंबर को होगी। 18 सितंबर को सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी होगी तथा इसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
वार्ड 34 में 29 सितंबर को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतगणना 3 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगी और इसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
ब्लॉक अध्यक्षद्वय इमरान गौरी विशाल जैन मुताबिक बैठक में प्रत्याशी चयन के साथ-साथ वार्ड स्तर पर जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां और चुनावी अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!