ताज़ा ख़बरें

वृंदावन से पधारी कृष्ण प्रिया जी ने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बालकृष्ण का किया अभिषेक पूजन।

खास खबर

वृंदावन से पधारी कृष्ण प्रिया जी ने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बालकृष्ण का किया अभिषेक पूजन।

रात्रि में विधि विधान भजनों के उत्साह के साथ जन्मोत्सव मना कर मक्खन, मिश्री, मिठाई बांटी गई।

खंडवा। भगवान कृष्ण की भूमि वृंदावन से पधारीं सुप्रसिद्ध कथावाचिका देवी कृष्ण प्रिया के सान्निध्य में पुरानी अनाज मंडी में भागवत कथा का आयोजन श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ समिति के तत्वाधान में किया जा रहा है, हर्ष का विषय है कि भागवत कथा में जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण का जन्म प्रसंग आयोजित हुआ, समाज सेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जन्माष्टमी के पावन अवसर पर दीदी कृष्ण प्रिया जी ने अग्रवाल परमार्थ भवन में श्रद्धालुओं के साथ रात्रि 10:00 बजे से 12:30 तक भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया । इस पावन अवसर पर दीदी ने विधि-विधान से बालकृष्ण का अभिषेक पूजन किया गया तथा भगवान श्रीकृष्ण को विविध प्रकार के भोग अर्पित किए गए। कार्यक्रम के दौरान दीदी द्वारा कथा के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्तिभाव से झूम उठे। संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया और उपस्थित जनों ने पूरे उत्साह के साथ जन्मोत्सव में भाग लिया। सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर प्रमुख रूप से कथा के यजमान राजेंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष उत्तम मित्तल, सचिव शैलेंद्र अग्रवाल, सुनील बंसल, ओम अग्रवाल, प्रवक्ता सुनील जैन, नारायण बाहेती, अनिल मित्तल, अनिल बाहेती विनोद अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बच्चों एवं श्रद्धालुओं के बीच फल, मिठाई, मक्खन मिश्री, खिलौने, चॉकलेट एवं मिठाइयों की प्रसादी का वितरण स्वयं कृष्ण प्रिया जी ने श्रद्धालुओं को प्रदान किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!