ताज़ा ख़बरें

गोवा नवमी के पावन अवसर पर धार्मिक प्रसंगो पर आधारित झीलमिलाती छडीयों का निकला शहर में कांरवा।

खास खबर

गोवा नवमी के पावन अवसर पर धार्मिक प्रसंगो पर आधारित झीलमिलाती छडीयों का निकला शहर में कांरवा।

सामाजिक राजनीतिक संगठनों ने छड़ियों का पूजन कर किया स्वागत अभिनंदन

खंडवा। शहर में शनिवार का दिन उत्सव भरा रहा। गोगा नवमीं के पावन पर्व के दिन रात्रि में वाल्मीकि समाज द्वारा गोगा नवमीं पर आकर्षक विद्युत सज्जा से सुसज्जित धार्मिक प्रसंगो पर आधारित झिममिलाती लगभग 15 छड़ियों का कारवां शहर के मुख्य मार्गों से निकाला गया। शनिवार रात्रि में मुंबई बाजार से लेकर नगर निगम तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और उपस्थित होकर छड़ियों के दर्शन किए। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि झिलमिलाती छड़ियों के साथ चल रहे अखाड़ों का विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व राजनीतिक पार्टियों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। शनिवार को को वाल्मीकि समाज द्वारा गोगा नवमीं का पर्व जश्न के रूप में मनाया गया। पर्व को लेकर समाजजनों में सुबह से ही उत्सव का माहौल रहा। शहर में स्थित वाल्मीकि समाज द्वारा विभिन्न प्रकार की छड़ियों को आकर्षक रूप से सजाया गया। शाम होते ही छड़ियां अपने-अपने क्षेत्रों से निकलकर एक स्थान पर एकत्रित हुई। जहां से कतारबद्ध होकर इनका कारवां निकल पड़ा।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि वाल्मीकि समाज द्वारा निकाले गए चल समारोह का शहर के विभिन्न मार्गों पर विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संस्थाओं द्वारा स्वागत किया गया।
बांबे बाजार, केवल राम पेट्रोल पंप,घंटाघर, रेलवे स्टेशन, बड़ाबम, टाउनहाल आदि स्थानों पर छड़ियों के स्वागत के साथ ही सभी छड़ियों को इन संस्थाओं द्वारा स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत भी किया गया। देर रात तक छड़ियों का चल समारोह चलता रहा। चल समारोह में पुलिस के जवान व जिला प्रशासन की टीम साथ चल रही थी। सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। भाजपा की ओर से जीवन डिंडोरे, दिना पवार मित्र मंडल द्वारा भी बड़े आकर्षक स्टेज बनाकर छड़ियों का स्वागत अभिनंदन किया गया। शानदार भजनों के बीच अतिथियों का भी स्वागत हुआ। सम्मान कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर विधायक प्रतिनिधि मुकेश तंनवे, महापौर प्रतिनिधि डॉ.अमर यादव, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, महादेवगढ़ संरक्षक अशोक पालीवाल, धर्मेंद्र बजाज, समाजसेवी सुनील जैन, सेवादास पटेल, सुभाष कोठारी हरीश कोटवाले दिनेश पालीवाल राजेश तिवारी, मंगल यादव, तपन डोंगरे,सागर आरतानी, दिना पवार,जीवन डिंडोरै ,सुधांशु जैन, भुरु महेंद्र डिंडोरे राजा राजपाल, रामधन गुर्जर, अनिमेष पालीवाल पीयूष शर्मा,भारत पटेल, नीतीश बजाज, दिलीप यादव, हेमंत रावल धनवीर राजपाल द्वारा छड़ियो का पूजन किया गया। मुंबई बाजार के मंच पर प्रदीप जैन द्वारा संचालन किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!