ताज़ा ख़बरें

एक पेड़ लगाना एक धर्मपुत्र का दान है, ,कृष्णप्रिया दीदी,

कथा में छठवें दिवस हुआ कृष्ण रुक्मणि विवाह, भजनों में झूमे श्रद्धालु।

एक पेड़ लगाना एक धर्मपुत्र का दान है, ,कृष्णप्रिया दीदी,

कथा में छठवें दिवस हुआ कृष्ण रुक्मणि विवाह, भजनों में झूमे श्रद्धालु।

खण्डवा।एक पेड़ लगाना एक धर्मपुत्र का दान है। पेड़ की बहुत अधिक उपयोगिता है।पेड़ की वजह से ही धरती माता,मनुष्य व पशु पक्षी सुरक्षित है।पेड़ो के बिना जीवन की कल्पना नही की जा सकती।प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन मे पांच पेड़ लगाना चाहिए।गमले में सौंदर्य वाले पौधों के अतिरिक्त।गमले में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिये। तुलसी जी मे प्रभु का निवास है। ग्रन्थों के साथ विज्ञान भी तुलसी के पौधे को महत्वपूर्ण बताते है।
उपरोक्त उदगार कथा वाचक देवी कृष्णप्रिया दीदी ने 2 30 बजे से 6 बजे तक श्रीमद ज्ञान यज्ञ समिति द्वारा खण्डवा के अनाज मंडी प्रांगण में श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिवस व्यक्त करते हुए कहे।मीडिया प्रभारी नारायण बाहेती व सुनील जैन ने बताया कि कृष्णप्रिया दीदी ने पर्यावरण की विस्तृत जानकारी के साथ कृष्ण द्वारा इंद्र के घमंड को तोड़ने, गिरिराज जी को अपनी चींटी उंगली पर उठाकर ग्वालबालों,प्रकृति की रक्षा की। उन्होंने चार भुजानाथ का उदाहरण देते हुए बताया कि भगवान भक्तों की गलती को भी छुपाकर उसे अनुकूल बना देते है।जिन भक्तों का चित्त प्रभु से लगा है उनका कल्याण अवश्य होता है।भगवान कृष्ण बहुत सरल है कोई भी व्यक्ति उनसे किसी भी प्रकार का रिश्ता जोड़ सकता है।एकादशी व्रत, व प्रभु की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि दीदी द्वारा कथा में कृष्ण रुकमणी विवाह के वर्णन एवं उनके द्वारा गाए भजनों पर पंडाल में उत्सव का माहौल बन गया। मातृशक्ति भजनों पर नृत्य करते नजर आई उन्होंने सिंधी भाषा मे भजन आज वाट विन्दे विन्दे गोपाल मिल्यो मिल्यो की प्रस्तुति दी। कथा में जिला मुख्यालय खंडवा की विधायक कंचन मुकेश तनवे भी कथा श्रवण करने पहुंची, इस अवसर पर विधायक कंचन तंनवे द्वारा देवी कृष्ण प्रिया जी का शाल श्रीफल से स्वागत अभिनंदन किया गया। दीदी ने भी विधायक का स्वागत किया। श्रीमद्भागवत कथा के पूर्व में मुख्य जजमान राजेन्द्र अग्रवाल, श्रीमती आशा अग्रवाल,सन्तोष अग्रवाल श्रीमती संगीता अग्रवाल ,अमित अग्रवाल, शुभम अग्रवाल ,समिति के उत्तम मित्तल,सचिव शैलेन्द्र अग्रवाल व्यासपीठ का पूजन किया।मानस समिति , लायन्स क्लब खण्डवा ,
नेत्रदान देहदान एवं अंगदान जन जागृति समिति के सदस्यों ने कृष्ण प्रिया दीदी का स्वागत कर समिति द्वारा लायन्स भोजन सेवा व नेत्रदान देहदान के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी व दीदी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा में प्रचार मंत्री सुनील जैन, नारायण बाहेती, प्रमिला शर्मा योगिता माहेश्वरी, विभा बाहेती, सपना झंवर रमिला बाहेती, गोवर्धन अग्रवाल, आशीष चटकेले, संदेश गुप्ता, मंगलेश शर्मा,रितेश चौहान, मंगलेश तोमर,सुनील बंसल,ओमप्रकाश अग्रवाल, घनश्याम दास शाह,विजय राठी ,राजेश अग्रवाल,विनोद अग्रवाल,संदीप माहेश्वरी, सहित बड़ी संख्या में पुरुषों व महिलाओं ने उपस्थित रहकर कथा श्रवण की।महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ छठवें दिवस की कथा का विराम हुआ।आभार सचिव शैलेन्द्र अग्रवाल ने माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!