
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद म.प्र. पुलिस हाउसिंग बोर्ड के चीफ इंजीनियर ने किया खण्डवा में पुलिस बटालियन हेतु प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण।
खंडवा ही है सुरक्षा की दृष्टि से बटालियन के लिए उपयुक्त स्थान।
खंडवा। विकास की बात भाजपा के साथ ही हो सकती है, भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है, देर हे लेकिन अंधेर नहीं, वर्षों से सुरक्षा की दृष्टि से एवं त्योहारो को व्यवस्थित रूप से मनाने के लिए प्रदेश सरकार की घोषणा के अनुरूप बटालियन के लिए जिला प्रशासन द्वारा वर्षों पूर्व सुरगांव निपानी में लगभग 105 एकड़ भूमि बटालियन हेतु सुरक्षित की गई थी। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विगत दिनों खंडवा प्रवास पर कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंच के माध्यम से उपस्थित जनों के बीच यह घोषणा की थी बटालियन की स्थापना खंडवा में ही की जाएगी, साथ ही खंडवा मुंदी मार्ग की भी स्वीकृति की घोषणा की थी। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा में बटालियन को लेकर मंत्री विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, खंडवा विधायक कंचन मुकेश तंनवे, महापौर अमृता अमर यादव लगातार मुख्यमंत्री से मुलाकात कर खंडवा में बटालियन खोलने की मांग करते रहे, इसके परिणाम स्वरूप बटालियन की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा की गई। उल्लेखनीय की विधानसभा में भी खंडवा विधायक कंचन तंनवे द्वारा बटालियन को लेकर अपनी बात रखी गई थी जिसका समर्थन विधानसभा में ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री श्री शाह ने किया था। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव म.प्र.की खण्डवा में पुलिस बटालियन की स्थापना की घोषणा को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित किये जाने हेतु पुलिस बटालियन हेतु प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण म.प्र.पुलिस हाउसिंग बोर्ड के चीफ इंजीनियर जी.पी. पतोड़ द्वारा अपनी टीम के साथ किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) गजेन्द्र सिंह कंवर एवं रक्षित निरिक्षक शिव मंगल सिंह उपस्थित रहे।













