ताज़ा ख़बरें

पॉवरग्रिड खंडवा में हिंदी कार्यशाला का आयोजन

खास खबर

पॉवरग्रिड खंडवा में हिंदी कार्यशाला का आयोजन

खंडवा। मातृभाषा हिंदी के महत्व को रेखांकित करने तथा शासकीय कामकाज में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पॉवरग्रिड खंडवा में हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में वक्ताओं ने हिंदी के महत्व, सरल एवं सहज प्रयोग, शासकीय कार्यों में हिंदी की उपयोगिता, हिंदी टाइपिंग तथा तकनीकी शब्दावली सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यशाला के दौरान कर्मचारियों को शासकीय कार्यों में हिंदी के प्रभावी एवं सरल उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कार्यालयीन कार्यों में हिंदी का सहज प्रयोग राजभाषा के प्रति सम्मान के साथ-साथ कार्यों को अधिक सरल और सुगम बनाने में भी सहायक है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन सहित पॉवरग्रिड के पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!