ताज़ा ख़बरें

अवैध शराब के खिलाफ खंडवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 29 आरोपी गिरफ्तार

खास खबर

अवैध शराब के खिलाफ खंडवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 29 आरोपी गिरफ्तार

एक दिन में 28 प्रकरण दर्ज, 242.4 लीटर अवैध शराब जब्त

खंडवा। जिले में अवैध शराब के विक्रय एवं परिवहन के खिलाफ खंडवा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में पुलिस ने एक दिन में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 28 प्रकरण दर्ज किए और 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 242.4 लीटर अवैध शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 51,679 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, अवैध शराब के विक्रय और परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई गई है और अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

खंडवा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!