
*लायन्स भोजन सेवा केंद्र खण्डवा के नवीन भवन का भूमि पूजन समारोह सम्पन्न*
*लायन्स सदस्य सच्चे देशभक्त-मंत्री धर्मेंद्र लोधी*
खंडवा। लायन्स क्लब का कार्यक्रम राष्ट्रगान व ध्वज वंदना से प्रारम्भ होना ही राष्ट्र प्रेम प्रदर्शित करता है।लायन्स क्लब में सदस्य सेवा की भावना से ही जुड़ता है।क्लब के संचालन के लिए क्लब सदस्य पूर्ण सहयोग करते है।क्लब पीड़ित मानव सेवा के लिए सदैव अग्रणी रहते है। अन्नदान,पर्यावरण,अंधत्व निवारण,नेत्रदान देहदान,स्वास्थ्य सभी क्षेत्रों में नियमित कार्य के साथ प्रशासन को भी पूर्ण सहयोग करते है।उपरोक्त उदगार लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा संचालित जिला चिकित्सालय परिसर में श्रीमती चंदा देवी अत्रिवाल की प्रेरणा से पुत्र राजीव अत्रिवाल खण्डवा वर्तमान में अमेरिका के सहयोग से लायन्स भोजन सेवा केंद्र के नवीन भवन के भूमि पूजन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे संस्कृति, पर्यटन धार्मिक न्यास और धर्मस्य विभाग के मंत्री व खण्डवा के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने व्यक्त करते हुए कहा कि लायन्स भोजन सेवा केंद्र 26 वर्षो से जिला चिकित्सालय परिसर खण्डवा में प्रतिदिन 250 से अधिक मरीजो के ग्रामीण निर्धन परिजनों को भोजन उपलब्ध करा रहा है। यह बहुत वंदनीय सेवा है।नवीन भवन से ओर अधिक ग्रामीण लाभान्वित होंगे। नारायण बाहेती ने बताया की लायन्स क्लब खण्डवा अध्यक्ष आशा उपाध्याय, सचिव ओमप्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पवन लाड़,लायन्स भोजन सेवा केंद्र चेयरमेन गांधी प्रसाद गदले,को चेयरमेन नारायण बाहेती ,को चेयरमेन राजीव शर्मा कार्यक्रम संयोजक गुरमितसिंघ उबेजा,सह संयोजक अखिलेश गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में खण्डवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल,विधायक श्रीमती कंचन तनवे,महापौर अमृता यादव,जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, मान्धाता विधायक नारायण पटेल, पंधाना विधायक छाया मोरै, भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, कलेक्टर ऋषव गुप्ता,एसपी अगम जैन,लायन्स डिस्ट्रिक्ट के 2026-27 के गवर्नर जयप्रकाश त्रिपाठी, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रणवीर सिंह चावला, रीजन चेयरपर्सन राजीव मालवीय, झोन चेयरपर्सन अणिमा उबेजा, भाजपा के धर्मेंद बजाज ,हरीश कोटवाले,सेवादास पटेल समाजसेवी सुनील जैन ने अतिथि के रूप में मंच की शोभा बढ़ाई। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि अनेको वर्षो से लायन्स क्लब खण्डवा सेवा का पर्याय है हर क्षेत्र में सराहनीय सेवा कर रहा है इसमें जुड़े सदस्य सेवा में अग्रणी है। जयप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि लायन्स क्लब खण्डवा व लायन्स भोजन सेवा केंद्र खण्डवा ने डिस्ट्रिक्ट व मल्टीपल ही नही वरन अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान बनाई है। कार्यक्रम में राजीव अत्रिवाल की माताजी,श्रीमती चंदा अत्रिवाल व परिवार के सहयोग की सराहना करते हुए सम्मानित किया गया। घनश्याम वाधवा ने ध्वज वंदना का वाचन किया।स्वागत उद्बोधन आशा उपाध्याय ने व कार्यक्रम की जानकारी गुरमितसिंघ उबेजा ने दी। रितेश गोयल, रजनीश जैन, ओमप्रकाश अग्रवाल, गुरमितसिंघ उबेजा, अखिलेश गुप्ता, घनश्याम वाधवा,डॉ दिलीप हिन्दुजा,रविंदर कौर सलूजा,पवन लाड़,दिलीप दशोरे,डॉ आर एस देसाई, नर्सेस कैंडर, राकेश मालवीय, को नव भवन में सहयोग की घोषणा के लिए सम्मानित किया गया। लायन्स पदाधिकारियों के साथ ही लायन्स भोजन सेवा समिति के घनश्याम वाधवा,बलिराम तिरोले,सनत श्रीमाली,सुशीला गदले,रेखा रामस्नेही लियो क्लब खण्डवा अध्यक्ष सुमित परिहार, सचिव अभिषु शर्मा,कोषाध्यक्ष केतन वर्मा व सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के डीन संजय दादू,सीएमएचओ ओ पी जुगतावत,सिविल सर्जन अनिरुद्ध कौशल,डॉ पंकज जैन, सुभाष कोठारी, सुनील बंसल,सुनील जैन,धार से ओमप्रकाश सोलंकी,संजना खत्री,प्रेरणा दुबे, संजय गंगराड़े, सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्यजन,लायन्स लियो व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का प्रभावी संचालन नारायण बाहेती ने व आभार ओमप्रकाश अग्रवाल ने माना।









