
श्री कृष्ण बालाजी नगर में सजा बाबा श्याम का भव्य दरबार,भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

खंडवा। ओंकारेश्वर रोड पर स्थित बालाजी ग्रुप की शानदार कॉलोनी श्री कृष्ण बालाजी नगर में भक्ति का एक अद्भुत और भव्य नजारा देखने को मिला। अवसर था भव्य भजन संध्या और बाबा श्याम के दिव्य दरबार का, जहाँ हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पुण्य लाभ कमाया।
समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार और अखंड ज्योत कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बाबा श्याम का भव्य दरबार रहा। जहां बाबा का मनमोहक श्रृंगार किया गया। शाम को विधि-विधान के साथ ज्योत प्रज्वलित की गई, जिसके दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने बाबा के जयकारों के साथ शीश नवाया और सुख-समृद्धि की कामना की।
कलाकारों ने बांधा समा, राधे-कृष्ण की झांकी ने मोहा मन
बालाजी ग्रुप के संस्थापक और समाजसेवी कालोनाइजर रितेश गोयल ने बताया कि मंच पर आए ख्यातनाम भजन गायक कलाकारों ने अपनी सुमधुर आवाज से समां बांध दिया। जिसमें जबलपुर की गायिका पूनम त्रिपाठी, इंदौर से अंकित गुरु और सौरभ लाडला मुख्य थे। जब कलाकारों ने बाबा श्याम और बालाजी के भजन छेड़े, तो श्रद्धालु खुद को रोक नहीं पाए और झूमकर नाचने लगे। कार्यक्रम में राधे-कृष्ण का स्वरूप धारण किए कलाकारों ने अपनी जीवंत प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया। लोगों ने कलाकारों की इन प्रस्तुतियों को खूब सराहा। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि
भजन संध्या के दौरान बालाजी ग्रुप द्वारा विशाल प्रसादी का आयोजन किया गया। अनुशासित व्यवस्था के बीच हजारों लोगों ने बाबा का आशीर्वाद स्वरूप प्रसाद ग्रहण किया।
रात तक चलता रहा भक्ति का दौर
श्री कृष्ण बालाजी नगर आज पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। देर रात तक भक्जनों की स्वर लहरियों पर थिरकते रहे। शहरवासियों ने इस सफल आयोजन के लिए बालाजी ग्रुप की सराहना की। बाबा श्याम के दर्शन और भजनों के इस संगम ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिय









