ताज़ा ख़बरें

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने सौजन्य मुलाकात की

खास खबर

खण्डवा// प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान विधायक तनवे ने मुख्यमंत्री को खंडवा आने का औपचारिक निमंत्रण दिया। उन्होंने शीघ्र खंडवा आने की बात भी कहीं मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों, अधोसंरचना से जुड़े मुद्दों एवं जनहित के अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक तनवे ने खंडवा क्षेत्र में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी देते हुए उन्हें और गति देने का आग्रह किया।
इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि खंडवा जिले के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आप चिंता न करें, क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार और तेज की जाएगी।
यह मुलाकात खंडवा जिले के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिससे आने वाले समय में क्षेत्र में नई योजनाओं एवं परियोजनाओं को गति मिलने की संभावना है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!