ताज़ा ख़बरें

पी एम कृषि सिंचाई योजना के तहत पूर्व में निर्मित जल संरचनाओं की मरम्मत कराई जाएगी

खास खबर

पी एम कृषि सिंचाई योजना के तहत पूर्व में निर्मित जल संरचनाओं की मरम्मत कराई जाएगी

खण्डवा//जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं सतत विकास को सुदृढ़ आधार प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अभियान शुरू किया गया है। गत 19 मार्च से शुरू हुआ यह अभियान 30 जून 2026 तक जारी रहेगा। इस वर्ष अभियान में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-वाटरशेड विकास के कार्यों को भी शामिल किया गया है। वाटरशेड विकास 2.0 के अंतर्गत कंटूर ट्रेंच, गेबियन संरचनाएं, खेत-तालाब, स्टॉप डैम, चेक डैम, तालाब, रिचार्ज शाफ्ट जैसी संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा। इन कार्यों के माध्यम से वर्षा जल का अधिकतम संचयन, भू-जल पुनर्भरण, मृदा संरक्षण एवं जल उपलब्धता में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित की जाएगी। इससे किसानों को सिंचाई सुविधा में विस्तार एवं कृषि उत्पादन में वृद्धि का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्तग हो सकेगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-वाटरशेड विकास 1.0 के अंतर्गत पूर्व में निर्मित स्टॉप डैम एवं चेक डैम की मरम्मत एवं नवीनीकरण के कार्य भी किए जाएंगे। इससे न केवल इन संरचनाओं की कार्यक्षमता पुनर्स्थापित होगी, बल्कि जल संरक्षण के पूर्व प्रयासों को भी मजबूती मिलेगी।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!