
*श्री लवकुशेश्वर महादेव महावीर हनुमान मंदिर प्रांगण पर हुआ *वट पूर्णिमा विशेष आयोजन*
खंडवा के महावीर बाग हनुमान नगर स्थित श्री लवकुशेश्वर महादेव महावीर हनुमान मंदिर में आज प्रातः काल से ही वट वृक्ष के समीप (नवनिर्मित चबूतरा ) के इर्द गिर्द
क्षेत्र की महिलाओं ने भक्ति भाव से पूजन अर्चना कर वृक्ष के चारों और रक्षा सूत्र बांधकर प्रभु समक्ष सुहाग की लंबी आयु के लिए व्रत पूजन किया🙏🏻
मंदिर से जुड़े मुदित जेटली ने बताया इस आयोजन में पंडित कपिल चन्द्रे ने मंदिर परिसर में वट पूर्णिमा विशेष कथा वाचन किया उपस्थित महिलाओं ने श्रवण लाभ लिया, जिसके पश्चात महादेव के समक्ष प्रसादी अर्पित कर भक्तजनों को वितरित की गई ।











