ताज़ा ख़बरें

बच्चों के बीच बच्ची बनीं विधायक कंचन मुकेश तनवे, स्कूल बैग वितरित कर दिया ‘खूब पढ़ो, खूब बढ़ो’ का संदेश

खास खबर

बच्चों के बीच बच्ची बनीं विधायक कंचन मुकेश तनवे, स्कूल बैग वितरित कर दिया ‘खूब पढ़ो, खूब बढ़ो’ का संदेश

खंडवा। स्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर नवीन प्राथमिक शाला, मथेला में सामाजिक सहयोगी परिवार के सहयोग से अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को माननीय विधायक कंचन मुकेश तनवे के मुख्य आतिथ्य में स्कूल बैग वितरित किए गए। इस अवसर पर जिंदानी परिवार द्वारा बच्चों को स्टेशनरी एवं कॉपी कवर भी भेंट किए गए। साथ ही चॉकलेट, फ्रूटी, फल एवं विशेष मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम के दौरान विधायक श्रीमती तनवे ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “खूब पढ़ो, खूब बढ़ो। अभी आपका जीवन सीखने और आगे बढ़ने का समय है। शिक्षा ही आपके उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। आप सभी अपने माता-पिता, अपने गांव और प्रदेश का नाम रोशन करें।”
कार्यक्रम का सबसे भावुक और आनंदमय पल तब आया, जब कार्यक्रम समाप्त होने के बाद विधायक श्रीमती तनवे अपनी गाड़ी की ओर बढ़ रही थीं। तभी बच्चों के एक समूह ने मासूमियत से आग्रह किया, “मैडम, क्या आप हमारे साथ खेलेंगी?” बच्चों के इस स्नेहिल आग्रह को विधायक ने सहर्ष स्वीकार किया। वे तुरंत वापस लौटीं और बच्चों के साथ छिपाई-छिपाई (लुका-छिपी) खेल में शामिल हो गईं। कुछ देर के लिए जनप्रतिनिधि और बच्चों के बीच का औपचारिक अंतर मिट गया और विधायक भी बच्चों के साथ बच्ची बनकर खेलती रहीं। इस आत्मीय दृश्य ने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में अरुण मुरलीधर बाहेती, दिनेश पालीवाल, तपन डोंगरे, सतनाम सिंह होरा, मंडल अध्यक्ष हरीश सेन,बलदेव मौर्य दुर्गेश शर्मा, राहुल मुंडवाल, मुकेश पाल, हेमेंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन संगीता राठौर ‘रिंकू’ ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्रीमती संगीता वर्मा ने व्यक्त किया

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!