भाजपा महिला मोर्चे की डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण कार्यशाला आज।
प्रशिक्षण देने प्रदेश की सोशल मीडिया प्रभारी सुधा सुखियानी होंगी उपस्थित।
* खंडवा। इन दिनों पूरे देश में भाजपा का डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण कार्य चल रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के मार्गदर्शन में इस प्रशिक्षण में पार्टी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर इस में पास होकर प्रमाण पत्र प्राप्त कर रहे हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस अभियान से महिलाएं भी जुड़े और प्रशिक्षण प्राप्त करें इस हेतु महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे के आदेशानुसार डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण के लिए सुश्री सुधा सुखियानी जी(प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी भाजपा महिला मोर्चा) 30 जून मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे इंदिरा चौक स्थित भाजपा कार्यालय में महिला महिला मोर्चे की कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देने के लिए उपस्थित होगी। महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री चारुलता यादव, प्रदेश महिला मोर्चे की मीडिया प्रभारी हर्षा ठाकुर एवं मोर्चे की जिला अध्यक्ष इंदू दुबे ने सभी महिला मोर्चे की कार्यकर्ताओं को आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।











