ताज़ा ख़बरें

मोटर सायकल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गयी मोटर सायकल की गई जप्त

खास खबर

मोटर सायकल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गयी मोटर सायकल की गई जप्त
खंडवा, 26 मार्च 2026 पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा चोरी के अपराधों में माल मुलजिम की पतारसी हेतु निर्देशित किया गया है, इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेन्द्र तारनेकर एवं एसडीओपी मूंदी श्री मनोहर सिंह गवली के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मूंदी निरी. राजेन्द्र नरवरिया के नेतृत्व में थाना मूंदी के अपराध क्रमांक 99/26 धारा 303(2) बी.एन.एस. में हीरो एचएफ डीलक्स मोटर सायकल MP-12 MS-6455 कीमती 80,000 रू. की बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

घटना का विवरण – फरियादी राधेश्याम पिता तुलसीराम राठीया जाति बलाही उम्र 50 साल निवासी गुयडा के द्वारा थाना मूंदी पर उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो जाने के सम्बन्ध में अपराध क्रमांक 99/26 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कराया गया था। विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर संदेही आरोपी लालु पिता जामसिंग उम्र 32 साल एवं साजन पिता सुभाष डुडवे उम्र 18 साल दोनो निवासी सेमल्या टांडा थाना पिपलोद से पूछताछ पर दोनों ने दिनांक 18.03.2026 को शाम करीब 06 बजे शराब दुकान के पास बुखारदास बाबा मूंदी से एक मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया।आरोपियों की निशादेही से चोरी गई मोटर सायकल कीमती 80,000 रू. की जप्त की गयी। आरोपी लालु पिता जामसिंग उम्र 32 साल एवं साजन पिता सुभाष डुडवे उम्र 18 साल दोनो निवासी सेमल्या टांडा थाना पिपलोद को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पुनासा पेश किया गया तथा अन्य चोरियों मैं पूछताछ हेतु 02 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!