
जैन धर्म के बड़े धार्मिक अनुष्ठान पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन 11 अप्रैल से 16 अप्रैल तक होगा।
पंचकल्याणक महापात्रो का हुआ चयन, समाज द्वारा किया गया स्वागत अभिनंदन।
खंडवा। धार्मिक संस्कारों की नगरी खंडवा में जैन समाज का एक बड़ा धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होने जा रहा है जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है। बजरंग चौक स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में मुनीसूव्रत भगवान एवं भरत भगवान की संगमरमर की प्रतिमा एवं आदिनाथ भगवान की अष्टधातु की प्रतिमा विराजमान करने को लेकर इस मंदिर का तीसरा पंचकल्याणक महोत्सव मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज के ससंध परम सानिध्य में खंडवा नगर में 11 अप्रेल से 16 अप्रैल तक आयोजित होने जा रहा है। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि पंचकल्याणक महोत्सव को लेकर समाज में काफी उत्साह है समाज का प्रत्येक व्यक्ति इस धार्मिक अनुष्ठान में सहयोगी बनकर पंचकल्याणक को सफल बनाने में अपनी सक्रियता निभा रहा है। पंचकल्याणक महोत्सव तापडिया गार्डन में आयोजित होगा0
, 5 दिनों तक मुनि श्री के सानिध्य में पाषाण की यह प्रतिमाएं पांच पंचकल्याणको के माध्यम से सूर्य मंत्रो से प्रतिष्ठित होकर परमात्मा का रूप लेगी। सचिव सुनील जैन ने बताया कि श्री आदिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर चंचला लक्ष्मी का सदुपयोग कर नवकार नगर जैन मंदिर देशना मंडप में विधानाचार्य पीयूष भैया जी द्वारा संगीत मय भजनों के बीच पंचकल्याणक महोत्सव के मुख्य आकर्षण सौधर्म इंद्र महापात्र होने का गौरव चंदाबाई, वंदना संजय, ममता राजेश कासलीवाल परिवार ने प्राप्त किया , दूसरे नंबर के बड़े धनपति कुबेर इंद्र महापात्र बनने का सौभाग्य मंदिर के ट्रस्टी सुरेश, सपना जितेंद्र, समृद्धि संयम कुमार लुहाडिया परिवार ने प्राप्त किया।पंचकल्याणक महोत्सव की पावन विधियों के महा यज्ञनायक बनने का सौभाग्य संगीता पवन कुमार अर्पिता सुदीप कुमार रावका परिवार एवं महोत्सव के यज्ञनायक बनने की पात्रता प्रवीण कुमार अनुज कुमार बैनाडा ने प्राप्त किया, समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि पंचकल्याणक के अन्य इंद्रो का चयन 27 मार्च रात्रि 8:00 बजे आयोजित भजन संध्या में बजरंग चौक स्थित महावीर जैन मंदिर में किया जाएगा। सभी चयनीत इंद्रो का स्वागत और सम्मान जैन समाज ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष दिलीप पहाड़िया, सचिव सुनील जैन, कोषाध्यक्ष पवन रावका, राजेंद्र छाबड़ा, सुरेश लोहाडिया, वीरेंद्र जैन, विजय सेठी, पंकज छाबड़ा एवं समिति सदस्यों ने किया एवं महापात्रों को हार्दिक बधाई एवं अनुमोदना प्रेषित की। कार्यक्रम का सफल संचालन समाज के प्रदीपजैन छाबड़ा द्वारा किया गया। आभार सचिव सुनील सुनील जैन ने माना।











