ताज़ा ख़बरें

श्री राम जन्मोत्सव 2026 के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला खंडवा के नेतृत्व में खंडवा नगर में विभिन्न स्थानो से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी

खास खबर

खण्डवा//श्री राम जन्मोत्सव 2026 के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला खंडवा के नेतृत्व में खंडवा नगर में विभिन्न स्थानो से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी.सियाराम चौक,रामनगर,बाहेती कॉलोनी,गणेश तलाई,दुबे कॉलोनी,बुधवारा,पड़ावा,भगतसिंह चौक,शिवाजी चौक,इंदौर नाका,विजेता चौक,बड़ा आवार सहित अन्य स्थानों से प्रभु श्री राम की शोभायात्रा निकाली जाएगी यह यात्रा शाम 5:00 बजे से शुरू होकर अपने स्थान से निगम किराए पर पहुंचेगी यहां से सामूहिक शोभायात्रा के साथ केवल राम चौराहे पर मां आरती के साथ समापन होगा शोभा यात्रा प्रमुखों को संगठन के द्वारा स्मृति चिन्ह देखकर प्रोत्साहन किया जाएगा विहिप जिला मंत्री विनीत सोनी ने बताया कि प्रतिवर्ष इस तरह का आयोजन समाज को साथ लेकर संगठन करता है इस अवसर पर केवल राम चौराहे पर शाम 7:30 बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा जिसमें संगठन के पदाधिकारी के साथ सकल हिंदू समाज शामिल होगा..

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!