ताज़ा ख़बरें

*खंडवा पुलिस द्वारा “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के तृतीय दिवस पर बैंक, एटीएम, डाकघर एवं सीएससी केंद्र में साइबर जागरूकता कार्यक्रम किये आयोजित*

खास खबर

*खंडवा पुलिस द्वारा “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के तृतीय दिवस पर बैंक, एटीएम, डाकघर एवं सीएससी केंद्र में साइबर जागरूकता कार्यक्रम किये आयोजित*

जिला-खंडवा

मध्य प्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देश अनुसार संचालित “सेफ क्लिक 2.0” साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत खंडवा पुलिस द्वारा जिले में लगातार व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं, विद्यार्थियों एवं डिजिटल सेवाओं का उपयोग करने वाले नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना है।

इस क्रम मे आज अभियान के तृतीय दिवस जिले के:-

शहर अनुभाग मे:-
थाना कोतवाली टीम द्वारा थाना परिसर मे “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के तहत जन- जागरूकता कार्य क्रम आयोजित किया गया।

मुख्यालय अनुभाग मे:-

थाना पंधाना पुलिस टीम द्वारा क़स्बा पंधाना मे, थाना छैगांव माखन पुलिस टीम द्वारा बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र, बैंक ऑफ़ इंडिया एटीएम एवं थाना पिपलोद टीम द्वारा बैंक ऑफ़ इंडिया एटीएम जाकर जन-जागरूकता कर्यक्रम आयोजित किया गया।

मुंदी अनुभाग मे:-

थाना धनगांव टीम द्वारा थाना धनगांव परिसर मे, मान्धाता पुलिस टीम द्वारा बैंक ऑफ़ इंडिया मान्धाता मे, थाना नर्मदानगर पुलिस टीम द्वारा स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया परिसर मे, थाना मुंदी पुलिस टीम द्वारा बस स्टेंड मुंदी मे जन-जागरूकता कार्य क्रम आयोजित किया गया।

हरसूद अनुभाग मे:-

थाना किल्लोद पुलिस टीम द्वारा जिला सहकारी बैंक किल्लोद मे, थाना हरसूद टीम द्वारा एचडीएफसी बैंक/ एटीएम जाकर विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जन-जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों एवं नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी KYC अपडेट, OTP साझा करने के खतरे, UPI फ्रॉड, निवेश संबंधी ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड एवं बैंकिंग फ्रॉड से बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

साथ ही जागरूकता पंपलेट वितरित कर सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के लिए आवश्यक सावधानी से अवगत कराया गया।

खंडवा पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी, ऑनलाइन ठगी अथवा संदिग्ध डिजिटल गतिविधि होने पर बिना विलंब साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!