ताज़ा ख़बरें

बेसमेंट एवं मांगलिक परिसर पर मेहरबानी –

खास खबर

बेसमेंट एवं मांगलिक परिसर पर मेहरबानी –
खण्डवा//शहर के अंदर ही पार्किंग की जगह पर बेसमेंट में दुकानें संचालित हो रही है पूर्व में कार्रवाई की गई थी वहां भी कुछ राशि लेकर जुर्माना लगाया गया था और निगम ने स्पष्ट किया था कि बेसमेंट में दुकानें संचालित नहीं की जा सकती लेकिन फिर भी एक वर्ष गुजरने के बाद भी निगम ने इस और करवाई नहीं की है उक्त टिप्पणी करते हुए शिवसेना प्रमुख गणेश भावसार ने कहा कि इसी तरह शहर में कुछ मांगलिक परिसर संचालित हो रहे हैं जहां पर पार्किंग व्यवस्था नहीं है जिसके कारण सड़क पर ही पार्किंग होने की वजह से जाम की स्थिति निर्मित होती है फिर भी निगम आंखें मूंदकर बैठा हुआ है श्री भावसार ने आगे कहा कि शहर की सड़कों पर यातायात बाधित हो रहा है और निगम की टीम शहर के गली मोहल्ले में पहुंचकर कार्रवाई कर रही है अगर कार्रवाई करना ही है तो जहां पर यातायात सबसे ज्यादा बाधित हो रहा है उन क्षेत्रों में नगर निगम खंडवा को कार्रवाई करना चाहिए। इस मुद्दे को लेकर कलेक्टर की जनसुनवाई में पीड़ित लोगों के साथ ज्ञापन सोपा जाएगा। और मांग की जाएगी कि पहले शहर के उन क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाए जहां पर सबसे ज्यादा यातायात बाधित होता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!