
नई बिजली लाइन डालने खंबे पर चढ़ा युवक करंट लगने से हुई मौत

जिला कांग्रेस अध्यक्ष पहुचे पंधाना,परिवारजनों के साथ मिलकर थाने में दिया आवेदन,प्रशासन से उचित सहायता देने की रखी मांग
खंडवा/
खंडवा जिले के अर्दला गांव में बुधवार को नई बिजली लाइन डालने के दौरान खंभे पर चढ़कर काम कर रहे 24 वर्षीय मजदूर अजय भास्करे की करंट लगने से मौत हो गई।
टाकली निवासी अजय दीवाल ग्रीड़ से बिलूद तक तार खींचने का काम कर रहा था, तभी पुरानी सिंचाई लाइन का तार नई लाइन से टकराने के कारण करंट फैल गया, जिसकी चपेट में वह आ गया। गंभीर रूप से झुलसे अजय को पंधाना अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों के अनुसार 24 वर्षीय अजय पांच भाई-बहनों में से एक था। घटना के बाद से पूरे परिवार में शोक का माहौल है।
मृतक के जीजा रामदास मसारे ने बताया कि लाइन निर्माण कार्य में कुल 22 मजदूर लगे हुए थे। गणगौर पर्व से पहले खंभे और तार डालने का कार्य लगभग पूरा हो चुका था, केवल तार खींचने का काम शेष था।उन्होंने बताया कि जहां काम चल रहा था, वहां पहले से एक सिंचाई लाइन भी डली हुई थी, जिसमें क्लैंप लगा था। लाइन का बरास टेढ़ा होने के कारण वह नई बिजली लाइन से टकरा गया, जिससे करंट फैल गया और खंभे पर चढ़ा अजय इसकी चपेट में आ गया।
“जिला कांग्रेस अध्यक्ष पहुचे पंधाना,मृतक के पिता से मिल संवेदना की व्यक्त”
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि घटना की सूचना लगते ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंधाना पहुचे एवं मृतक के पिता सुखलाल भास्करे से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की एवं जिला प्रशासन से मांग करी की मृतक के परिवार को उचित मुआवजा मिलना चाहिये और इसमें जो भी दोषी है उनपर उचित कार्यवाही करना चाहिए।श्री सिंह परिवार के साथ पुलिस थाना पंधाना भी पहुचे और थाना प्रभारी से चर्चा कर परिवार द्वारा दिये गए आवेदन पर उचित कार्यवाही कर दोषी को सजा मिले ऐसी मांग रखी एवं परिवार को उचित मुआवजा मिले इस पर उचित कार्यवाही करने की भी मांग रखी।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह के साथ ब्लाक अध्यक्ष संजीव पटेल,पंधाना नगर अध्यक्ष शकील भाई,भगवान सिंह सोलंकी,धर्मेन्द्र सिंह राठौर,सत्येंद्र सिंह,जिला पंचायत सदस्य मनोज भरतकर,वकील पठान,सचिन बारे,मनोज पटेल,खुमान सिंह, पलाश जैन,जितेंद्र दिलवारे सहित अन्य मृतक के परिवारजनों साथ मे उपस्थित थे।









