ताज़ा ख़बरें

महापौर के मार्गदर्शन में मूलभूत सुविधा के साथ शहर विकास की ओर निरंतर बढ़ रहा है आगे।

खास खबर

महापौर के मार्गदर्शन में मूलभूत सुविधा के साथ शहर विकास की ओर निरंतर बढ़ रहा है आगे।

ऐतिहासिक धरोहर पदमकुंड और रामेश्वर कुंड का होगा सौंदर्यीकरण।

दुसरी नर्मदा लाइन सफल इस गर्मी में भी शहर वासीयो को मिल रहा है पर्याप्त पानी।

आयुक्त द्वारा शहर के प्रमुख स्थलों का निरीक्षण, विकास एवं सौंदर्यीकरण के दिए निर्देश

खंडवा। चुनाव के समय महापौर अमृता अमर यादव द्वारा शहर विकास के साथ व्यवस्थित रूप से जनता को जल प्रदाय हो इसमें सफलता मिल चुकी है। मध्य प्रदेश शासन से प्राप्त दूसरी नर्मदा पाइपलाइन का कार्य निरंतर प्रगति पर है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि चारखेड़ा से खंडवा तक मुख्य लाइन डल चुकी है, जहां से 1 सितंबर से लगातार जलप्रदाय शहर में किया जा रहा है। शहर में दो बड़ी नवनिर्मित इतवारा बाजार, स्मार्ट सिटी टंकिया से जलप्रदाय प्रारंभ हो चुका है चिराखदान क्षेत्र में भी नवीन टंकी निर्माण पूर्ण हो चुका हें, हिंदू बाल सेवा सदन एवं ट्रांसपोर्ट नगर में नवनिर्मित टंकी निर्माण कार्य सतत चल रहा हें। जसवाड़ी सुक्ता डेम पर फिल्टर प्लांट बनकर तैयार है जहां से शुद्ध जल शहर को प्राप्त हो रहा है, यहां नई मोटर लगना प्रस्तावित हें। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि नगर निगम चुनाव के समय प्रचार के समय सबसे महत्वपूर्ण लोगों की जो मूलभूत समस्या थी वह पानी की थी क्योंकि बार-बार पाइपलाइन फूटने से पानी की दिक्कतों का जनता को सामना करना पड़ता था, कई प्रकार के आंदोलन प्रदर्शन होते थे। महापौर अमृता अमर यादव द्वारा चुनाव में जनता से जो वादा किया था की शहर के विकास के साथ व्यवस्थित रूप से नगर वासीयो को बिना रुकावट के जल प्राप्त हो आश्वासन दिया था वह पूर्ण हुआ है, और आज हम देख रहे हैं कि मार्च गुजरने की स्थिति में है भीषण गर्मी चालू है इसके बावजूद जलप्रदाय शहर में किया जा रहा है, कहीं से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हो रही है, निगम द्वारा किराए के टैंकर जो लगाए जाते थे वह भी नहीं लगाए गए व्यवस्थित रूप से पाइपलाइन अपना कार्य कर रही है, जलप्रदाय के क्षेत्र में यह एक बहुत बड़ी सफलता हें। शहर की टंकियां के आसपास लगभग 25 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है, जिसमें 15 किलोमीटर लाइन लग चुकी है 10 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का कार्य निरंतर प्रगति पर है। पानी के साथ ही महापौर अमृता यादव का एक और संकल्प था कि हमारा शहर व्यवस्थित रूप से सुंदर एवं स्वच्छ हो इस दिशा में भी एक बड़ी सौगात के रूप में करोड़ों रुपए की लागत की सीवरेज लाइन का कार्य प्रारंभ हो चुका है, इसके पूर्ण होने पर नगर स्वच्छ और सुंदर बन सकेगा। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि महापौर अमृता अमर यादव के मार्गदर्शन में लगातार प्रत्येक वार्ड में बिना भेदभाव के विकास एवं निर्माण कार्य चल रहे हैं। नगर की ऐतिहासिक धरोहर पदम कुंड, रामेश्वरकुंड के सौंदरीकरण को लेकर रूपरेखा तैयार हो चुकी है कार्य किया जाना है।
सुनील जैन ने बताया कि ने बताया कि गुरुवार को निगम आयुक्त प्रियंका राजावत द्वारा निगम के अधिकारियों के साथ पदमकुंड, रामेश्वर कुंड एवं दीनदयाल रसोई में व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर दौरा किया गया। नगर पालिक निगम आयुक्त प्रियंका राजावत द्वारा शहर के झीलोद्धान, पदम कुंड रामेश्वरकुंड एवं दीनदयाल रसोई का निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्यों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। और इन स्थानों से अतिक्रमण हटाने हटाने पर भी जोर दिया गया। महापौर के निर्देशन में निरीक्षण के दौरान झीलोद्धान क्षेत्र में एक माह के भीतर चार फाउंटेन स्थापित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मियावाकी पद्धति से पौधारोपण कराने, पीछे की ओर ऊँची बाउंड्री वॉल निर्माण करने एव क्षेत्र में भविष्य में किसीभी प्रकार का अतिक्रमण न हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए।

पदम कुंड के निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्रीमती राजावत ने कछुओं एवं अन्य जीव जंतु की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए कुंड की समुचित सफाई कराने के निर्देश दिए । इसके अतिरिक्त यहां गज़ेबो स्थापित करने, मुख्य प्रवेश द्वार को बड़ा एवं आकर्षक बनाने तथा संपूर्ण क्षेत्र का सौंदर्यीकरण अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए गए।
सुनील जैन ने बताया कि रामेश्वरकुंड के निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्राथमिकता से करने, 7 से 8 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल निर्माण करने तथा ड्रोन के माध्यम एरियल व्यू प्राप्त कर क्षेत्र का बेहतर डिजाइन एवं लेआउट तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मुख्य बावड़ी के पुनर्संरचना कार्य कराने हेतु भी निर्देशित किया गया।

दीनदयाल रसोई में स्टील फर्नीचर की व्यवस्था करने एवं अनुपयोगी प्लास्टिक फर्नीचर को स्टोर में जमा कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, पानी की गुणवत्ता की जांच कराने तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं रंग-रोगन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त के साथ एम आई सी सदस्य राजेश यादव, कार्यपालन यंत्री श्रीमती वर्षा घिडोड़े, उद्यान प्रभारी श्री मनीष झीले, सहायक जनसंपर्क अधिकारी गौरव खरे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!