ताज़ा ख़बरें

“संकल्प से समाधान” अभियान के तहत 24 मार्च को खालवा में लगेगा शिविर

खास खबर

“संकल्प से समाधान” अभियान के तहत 24 मार्च को खालवा में लगेगा शिविर

खण्डवा//”संकल्प से समाधान” अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को उसकी पात्रता के अनुसार सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने बताया कि इस अभियान के तृतीय चरण में विकासखंड स्तर पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन विकासखंड स्तरीय शिविरों में प्राप्त आवेदनों का अधिकारियों द्वारा निराकरण किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खालवा विकासखंड के ग्रामीणजनों के लिए जनपद पंचायत खालवा के परिसर में 24 मार्च को प्रातः 11 से दोपहर 3 बजे तक शिविर आयोजित किया जाएगा। जनपद पंचायत छैगांवमाखन क्षेत्र की पंचायतों के ग्रामीणजनों की सुविधा के लिए 25 मार्च को जनपद पंचायत परिसर छैगांवमाखन में शिविर आयोजित होगा। इसी तरह बलड़ी विकासखंड की पंचायतों के ग्रामीणों की सुविधा के लिए जनपद पंचायत बलड़ी के परिसर में 26 मार्च को शिविर आयोजित होगा।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!