ताज़ा ख़बरें

शहीद दिवस पर भगत सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपस्थित जनों ने किया नमन।

खास खबर

शहीद दिवस पर भगत सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपस्थित जनों ने किया नमन।

शहीद भगत सिंह,सुखदेव एवं राजगुरु जी को किया याद।

महापौर, विधायक सहित कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।

खंडवा। शहीद दिवस पर भाजपा के अटल बिहारी बाजपेई मंडल के द्वारा भगत सिंह चौक स्थित घोड़े पर सवार भारत माता के लाडले वीर अमर शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला माल्यार्पण एवं राष्ट्रीय ध्वज उनके हाथों में सोंपते हुए सभी उपस्थित जनों ने उन्हें नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी शहीद भगत सिंह, सुखदेव थापर, शिवराम राजगुरु की पुण्यतिथि शहीद दिवस पर भाजपा के अटल बिहारी वाजपेई मंडल की अध्यक्ष स्नेहा पाराशर एवं नव नियुक्त महामंत्री शेखर वर्मा, सोनू वर्मा के सानिध्य में महापौर अमृता अमर यादव विधायक कंचन मुकेश तनवे के अतिथ्य में शहीद दिवस मनाया गया एवं शहीद भगत सिंह जी के चरणों में नमन कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए इंकलाब जिंदाबाद, भारत माता की जय, शहीद भगत सिंह अमर रहे के उद्घोष के साथ उन्हें याद किया गया। वीर शहीदों के जयकारा से क्षेत्र को गुंजायमान किया गया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित मंडल कार्यकारिणी सदस्यों ने भगत सिंहजी की प्रतिमा एवं आसपास की साफ सफाई की। शहीद दिवस के अवसर पर महापौर अमृता यादव, विधायक कंचन मुकेश तनवे ने शहीदों को नमन कर संबोधित करते हुए कहा कि आज ही के दिन भारतीय स्वतंत्रता
आंदोलन में हंसते हंसते फांसी पर चढऩे वाले वीर बलिदानी सरदार भगतसिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। आज यदि हम खुली आजादी में घूम रहे हैं तो इन शहीदों की बदौलत जिन्होंने युवा अवस्था में अपनी कुर्बानी देकर देश को आजाद करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर महापौर अमृता यादव, विधायक कंचन तनवे, मंडल अध्यक्ष स्नेहा पाराशर, महामंत्री शेखर वर्मा, सोनू निलेश यादव, प्रवक्ता सुनील जैन, उपाध्यक्ष संदेश गुप्ता, अजय वर्मा, उपाध्यक्ष पार्षद मोनिका बजाज, नीतीश बजाज, स्वर्णा पालीवाल, दिलीप प्रजापति कार्यालय मंत्री अनुराग दुबे नीरज कुशवाह, सुनील पाटिल, नवीन शर्मा, राहुल भावसार, शक्ति वर्मा, ध्रुव वर्मा, आकाश वर्मा, जयदीप वर्मा, एवं अटल बिहारी वाजपेई मंडल के अन्य कार्यकर्ताओ ने शहीद भगत सिंह जी को नमन कर पुष्पांजलि अर्पित की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!