ताज़ा ख़बरें

27 मार्च रामनवमी पर भव्य श्रीराम रथयात्रा निकलेगी।

भव्य श्रीराम रथ यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न।

27 मार्च रामनवमी पर भव्य श्रीराम रथयात्रा निकलेगी।

भव्य श्रीराम रथ यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न।

खण्डवा। जनजन के अराध्य प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव 27 मार्च को दादाजी की नगरी खंडवा में उत्साह के साथ मनाया जायेगा। राम नवमी पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बड़ा बम स्थित प्राचीन राम मंदिर से प्रातः काल भगवान श्री राम की रथ शोभायात्रा निकलेगी। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि नगर में श्रीराम नवमी पर निकलने वाली यह रथ शोभायात्रा डॉ मुनीष मिश्रा एवं समिति सदस्यों के सहयोग से 1998 से आरंभ की गई यात्रा 28 वर्षों से निरंतर भक्ति पूर्ण भाव और अनुशासित रूप से श्रीराम मंदिर बडावम चौक से निकाली जा रही है। इस वर्ष भी श्रीराम रथ यात्रा के संबंध में एक बैठक सुभाष नागौरी की अध्यक्षता में श्रीराम मंदिर में आयोजित की गई। इस वर्ष भी जन-जन के आराध्य प्रभु राम के जन्मोत्व श्रीराम नवमी पर श्रीराम रथ यात्रा आगामी 27 मार्च को प्रातः 8 बजे बडाबम स्थित राममंदिर से निकलेगी । डॉ. मुनीश मिश्रा ने बताया कि राम रथ यात्रा राममंदिर बडाबम से आरंभ होकर कुम्हार बेडा. मालीकुंआ, बुधवारा, केवलराम चौक, एमजी रोड घंटाघर चौक से बजरंग चौक स्थित राम मंदिर में यात्रा का विश्राम होगा । जिसमें बैंड बाजे के साथ ही रथ में श्रीराम का फोटो के साथ ही ट्राली में रामायण मंडल द्वारा जन्मोत्सव के बधाई गीत, राम भजन प्रस्तुत किये जावेगे। रथ यात्रा नगर के सभी महिला मंडल, रामचरित मानस मंडल सहित व्यापारिक संगठनों की उपस्थिति में रथ यात्रा निकाली जावेगी ।

शैलेष पालीवाल ने बताया कि आयोजित बैठक में डॉ. मुनीश मिश्रा, सुभाष नागोरी, शातनुदीक्षित, रामचंद्र मौर्य, अवधेश सिसोदिया, सुनील मिश्रा, राघवचरण मिश्रा, चंद्रशेखर मिश्रा, दीपक शुक्ला, राहुल तिवारी, पं. शैलेश तिवारी, देवेंद्र मिश्रा, आनंद तिवारी, पंकज चतुर्वेदी, सुनील तिवारी, राजेन्द तिवारी, राजू बडूर, शिवा पंवार (करनी सेना), नवनीत शुक्ला, संदेश तिवारी आदि के साथ ही मातृशक्ति डॉ. शुभांगी मिश्रा (दवे), शैलजा शुक्ला, सरोज मिश्रा, प्रतिभा मिश्रा, मनीषा त्रिवेदी, मीनाक्षी शुक्ला, ज्योति दुबे, मेघा मंडलोई, कुसुम तिवारी, रचना पहारे, मोनिका शर्मा, अमिता शर्मा, प्रमिला शर्मा, कुसुम तिवारी, सुधा पालीवाल आदि ने स्थ यात्रा के संबंध में अपने विचार सुझाव रखें। संचालन शांतनु दीक्षित ने, आभार दीपक शुक्ला ने माना ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!