घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपये तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर में 115 रुपये की वृद्धि करना आम जनता पर सीधा आर्थिक बोझ डालने जैसा है। पहले से ही महंगाई से परेशान आम आदमी और मध्यम वर्ग के लिए यह फैसला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला अध्यक्ष प्रतिमा रघुवंशी ने कहा कि केंद्र सरकार और पेट्रोलियम मंत्री बार-बार यह दावा करते रहे हैं कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और युद्ध जैसी स्थितियों का भारत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लेकिन अब गैस सिलेंडर की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी यह साबित करती है कि सरकार अपने ही बयानों से पीछे हट रही है।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार को युद्ध और वैश्विक हालात से कोई फर्क नहीं पड़ता, तो फिर आम जनता पर महंगाई का यह नया बोझ क्यों डाला जा रहा है? लगातार बढ़ती महंगाई से देश की जनता त्रस्त है और केंद्र सरकार राहत देने के बजाय बार-बार कीमतें बढ़ाकर जनता की जेब पर डाका डाल रही है।
शहर कांग्रेस कमेटी मांग करती है कि केंद्र सरकार तुरंत गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतें वापस ले और आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए।
– प्रतिमा रघुवंशी
जिला अध्यक्ष,
शहर कांग्रेस कमेटी, खंडवा
2,500 1 minute read










