ताज़ा ख़बरें

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

हरदोई। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद हरदोई के थाना सांडी क्षेत्र में एंटी रोमियो/मिशन शक्ति टीम द्वारा व्यापक जागरूकता कार्यक्रम

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

 

हरदोई। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद हरदोई के थाना सांडी क्षेत्र में एंटी रोमियो/मिशन शक्ति टीम द्वारा व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। अभियान के तहत टीम ने अपने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा से संबंधित कानूनों तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

 

कार्यक्रम के दौरान टीम ने महिलाओं को 1090 महिला पावर लाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन सहित अन्य महत्वपूर्ण सहायता नंबरों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

पुलिस टीम ने बालिकाओं को छेड़खानी, उत्पीड़न अथवा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की स्थिति में बिना डर के तुरंत शिकायत करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्हें आश्वस्त किया गया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

 

थाना सांडी की एंटी रोमियो/मिशन शक्ति टीम द्वारा चलाए गए इस अभियान को स्थानीय लोगों ने सराहा और इसे महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आगे भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाए जाते रहेंगे, ताकि महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सके।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!