
13 श्रद्धालुओं ने रक्तदान कर “ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग” के दर्शन किए
—
खण्डवा//
रक्तदान के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से तीर्थस्थल ओंकारेश्वर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंगलवार से जिला प्रशासन द्वारा एक नई पहल शुरू की गई है। इसके तहत ओंकारेश्वर में रक्तदान करने पर ज्योतिर्लिंग मंदिर मे वी.आई.पी.प्रोटोकॉल अनुसार दर्शन करने की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध होने लगी है। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि पहले दिन मंगलवार को कुल 13 श्रद्धालुओं ने ओंकारेश्वर में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान कर निःशुल्क प्रोटोकॉल दर्शन सुविधा का लाभ लिया। सभी श्रद्धालुओं को भगवान ओंकारेश्वर का फोटो एवं प्रसाद भी भेंट किया गया।
कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि अभी ओंकारेश्वर में अभी यह सुविधा केवल मंगलवार व शनिवार को ही उपलब्ध है। निकट भविष्य में प्रतिदिन रक्तदान व वी.आई.पी. प्रोटोकॉल अनुसार दर्शन करने की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध होगी।









