
थाना मूंदी द्वारा शादी करने का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को 24 घण्टे के अंदर किया गया गिरफ्तार
खंडवा, 24 फरवरी 2026
पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा महिला संबंधी अपराधों में आरोपियों को गिरफ्तार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेन्द्र तारनेकर एवं एसडीओपी मूंदी श्री मनोहर सिंह गवली के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मूंदी निरी. राजेन्द्र नरवरिया के नेतृत्व में थाना मूंदी के अपराध क्रमांक 60/26 धारा 69 बीएनएस में आरोपी अमर चौहान पिता नर्मदाप्रसाद जाति भिलाला उम्र 25 साल निवासी चांदपुरा को गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण :- फरियादीया द्वारा आरोपी अमर चौहान के विरुद्ध शादी करने का झांसा देकर 6 वर्ष से अधिक समय से पीडिता के साथ शारीरिक शोषण करने तथा शादी करने का कह कर शादी नही करने पर पीडिता द्वारा थाना मूंदी पर अपराध क्रमांक 60/26 धारा धारा 69 B.N.S. का अपराध पंजीबद्ध कराया गया था । निरीक्षक राजेन्द्र नरवरिया थाना प्रभारी मूंदी के नेतृत्व में उनि उमेश लाखरे द्वारा ग्राम चांदपुरा में दबिस दी जाकर आरोपी अमर चौहान पिता नर्मदा प्रसाद भिलाला उम्र 25 साल निवासी चांदपुरा को मूंदी पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को दिनांक 24.02.26 को खंडवा न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी को जिला जेल खण्डवा भेजा गया।









